back to top
19.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आपका Bank वर्ल्ड में कितने नंबर पर है? नई रैंकिंग से जानें बैंकों की फाइनेंशियल स्थिति, SBI, HDFC पर बड़ा अपडेट

Top 25 Banks: दुनिया के टॉप 25 बैंकों में आईसीआईसीआई बैंक 18वें और एसबीआई 21वें नंबर पर है। जेपी मॉर्गन चेस नंबर वन पर कायम है।

नई दिल्ली, रफ्तार। कुछ साल पहले तक भारी-भरकम एनपीए का सामना कर रहे भारतीय बैंक अब दुनिया के टॉप बैंकों को टक्कर दे रहे हैं। एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) दुनिया का 10वां सबसे बड़ा बैंक बन चुका है।स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) भी टॉप बैंकों की लिस्ट में हैं। बता दें, एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) की मार्केट वैल्यू साल 2024 की दूसरी तिमाही के अंत तक 17 फीसदी बढ़ी है। बैंक का मार्केट कैप 154.4 अरब डॉलर को पार कर गया है। पहले नंबर पर जेपी मॉर्गन चेस कायम है।

HDFC Bank 3 नंबर ऊपर आया

ग्लोबल डेटा (Global Data) के अनुसार एचडीएफसी (HDFC Bank), एसबीआई (SBI Bank) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) देश में सबसे ज्यादा लोन देने वाले बैंक हैं। तीनों बैंकों का मार्केट कैप में जून तिमाही में बढ़ा है। इस कारण ग्लोबल रैंकिंग में भी तीनों बैंक लगातार ऊपर चढ़े हैं। एचडीएफसी बैंक रैंकिंग में 3 नंबर ऊपर जाकर 10वें स्थान पर पहुंचा है। मजबूत तिमाही नतीजों, निवेशकों का पॉजिटिव रुख और बैंक के भविष्य को लेकर बढ़ती उम्मीद से यह उछाल है। 20 जुलाई को एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के तिमाही नतीजे आने वाले हैं।

18वें नंबर पर ICICI Bank

रिपोर्ट के अनुसार इस साल की पहली तिमाही में रॉयल बैंक ऑफ कनाडा (Royal Bank of Canada) 10वें नंबर पर था। आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट वैल्यू जून तिमाही अंत में 11.5 फीसदी बढ़ा। यह 102.7 अरब डॉलर पहुंच चुका है। साथ ही बैंक टॉप-25 में 18वें नंबर पर है। टीडी बैंक (TD Bank) मार्च तिमाही में 18वें स्थान पर था। 27 जुलाई को आईसीआईसीआई बैंक के तिमाही नतीजे आने वाले हैं।

एसबीआई 21वें स्थान पर 

भारत के सबसे बड़े बैंक एसबीआई का मार्केट कैप 11.9 फीसदी बढ़ा है। यह 90.1 अरब डॉलर हो गया। ग्लोबल रैंकिंग में एसबीआई 21वें नंबर पर आया है। मार्च तिमाही में यह स्थान अल राझी बैंकिंग एंड इनवेस्टमेंट (Al Rajhi Banking & Investment) के पास था। जून तिमाही अंत में टॉप-25 बैंकों के मार्केट कैप में 5.4 फीसदी का उछाल आया। यह 4.11 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े पर पहुंचा। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

HDFC Bank Owner: एचडीएफसी बैंक का मालिक कौन? क्या किसी धर्म से है बैंक का कोई संबंध, जानिए सब कुछ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश के करोड़ों लोगों का भरोसा बन चुका एचडीएफसी बैंक सिर्फ एक बैंक नहीं, बल्कि भारत की सबसे बड़ी निजी बैंकिंग...
spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...