back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IndiGo Block Deal : इंडिगो फंड जुटाने में जुटा, अब अधिक Share बेचेंगे

IndiGo Shares: किफायती हवाई सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी इंडिगो के शेयरों को लेकर बड़ी डील होने वाली है। इंडिगो के शेयरों का यह सौदा ब्लॉक डील के रूप में हो सकता है।

नई दिल्ली, रफ्तार। किफायती हवाई सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी इंडिगो के शेयरों को लेकर बड़ी डील होने वाली है। इंडिगो के शेयरों का यह सौदा ब्लॉक डील के रूप में हो सकता है। डील में कंपनी के प्रमोटर अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे और हजारों करोड़ रुपये जुटाएंगे।

फ्लोर प्राइस 2925 रुपये प्रति शेयर

सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार इंडिगो के प्रमोटर एवं को-फाउंडर राकेश गंगवाल 5.8 फीसदी इक्विटी शेयर बेचने की तैयारी में हैं। प्रमोटर गंगवाल ब्लॉक डील के जरिए अपनी हिस्सेदारी कम कर सकते हैं। उनकी योजना हिस्सा कम कर 6600 करोड़ रुपये जुटाने की है। सौदे में फ्लोर प्राइस 2925 रुपये प्रति शेयर हो सकती है।

शुक्रवार को 3100 रुपये पर बंद हुआ था शेयर

इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड है। यह शेयर बाजार पर लिस्टेड है। शुक्रवार को कारोबार समाप्त होने के बाद इंडिगो का शेयर एक फीसदी बढ़कर 3100 रुपये पर बंद हुआ था। इस हिसाब से प्रमोटर गंगवाल ब्लॉक डील में छूट पर शेयर बेच रहे हैं। ब्लॉक डील की फ्लोर प्राइस शुक्रवार की क्लोजिंग प्राइस की तुलना में 5.60 प्रतिशत कम है।

पहले इतने शेयर बेचने की थी योजना

पहले चर्चा थी कि प्रमोटर राकेश गंगवाल ब्लॉक डील में इंडिगो के 3.3 फीसदी इक्विटी शेयर बेच सकते हैं। कहा जा रहा था कि गंगवाल इंडिगो में अपनी 3.3 फीसदी हिस्सेदारी बेचकर 3725 करोड़ रुपये (करीब 450 मिलियन डॉलर) जुटाएंगे। इस सौदे को लेकर गंगवाल को मॉर्गन स्टैनली, जेपी मॉर्गन और गोल्डमैन सैश जैसे इन्वेस्टमेंट बैंकों से एडवाइस मिली है।

अभी इतनी हिस्सेदारी

इंटरग्लोब एविएशन में अभी प्रमोटर की हिस्सेदारी 25 फीसदी है। हिस्सेदारी राकेश गंगवाल और उनके फैमिली ट्रस्ट दोनों के शेयरों को मिलाकर है। प्रस्तावित ब्लॉक डील के बाद इंडिगो में राकेश गंगवाल एंड फैमिली की हिस्सेदारी घटकर 20 फीसदी पर आ सकती है। गंगवाल ने फरवरी 2022 में इंडिगो के बोर्ड से खुद को बाहर किया था। उन्होंने कहा था कि वह धीरे-धीरे कंपनी में अपने परिवार की हिस्सेदारी कम करेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Indigo एयरलाइन को DGCA की दो टूक, तुर्की से लीज पर लिए विमान मार्च 2026 के बाद नहीं उड़ेंगे

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। इंडिगो एयरलाइन की हालिया फ्लाइट रद्दीकरण की घटनाओं ने देशभर में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। हालाँकि अब एयरलाइन का...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...