back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Income Tax विभाग ने दी सफाई, टैक्सपेयर्स के लिए बड़े काम की खबर

Income Tax Deparment: हाल में इनकम टैक्स विभाग ने टैक्सपेयर्स के कुछ ट्रांजेक्शन को लेकर कुछ सूचनाएं भेजी हैं। उसे लेकर विभाग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर स्थिति स्पष्ट की है।

नई दिल्ली, रफ्तार। हाल में इनकम टैक्स विभाग ने टैक्सपेयर्स के कुछ ट्रांजेक्शन को लेकर कुछ सूचनाएं भेजी हैं। उसे लेकर विभाग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर स्थिति स्पष्ट की है। विभाग ने कहा कि टैक्सपेयर्स को भेजा गया कोई नोटिस नहीं है, बल्कि एडवाइजरी है। जो उन मामलों में भेजा है, जिसमें टैक्सपेयर्स द्वारा इनकम टैक्स रिटर्न में किए गए खुलासे और रिपोर्टिंग इकाई द्वारा उपलब्ध कराई जानकारी से मिलता नहीं है।

उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाएं

विभाग ने टैक्सपेयर्स से कहा कि ये कम्यूनिकेशन टैक्सपेयर्स को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाएं हैं। टैक्सपेयर्स के ट्रांजेक्शंस की जो जानकारी विभाग के पास है, उससे उन्हें अवगत कराया जा रहा। जो रिपोर्टिंग इकाइयों ने वित्त वर्ष में इन लेन-देन से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराई है।

तुरंत आईटीआर करें दाखिल

विभाग ने कहा कि इन कम्यूनिकेशन का उद्देश्य टैक्सपेयर्स को एक मौका देना है। उन्हें यह सुविधा देता है कि वे आयकर विभाग के अनुपालन पोर्टल पर अपना फीडबैक ऑनलाइन दे सकें। अगर, जरूरी हो तो पहले से दाखिल अपने इनकम टैक्स रिटर्न में सुधार कर रिवाइज करें। अगर, इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल नहीं किया गया है तो तुरंत आईटीआर दाखिल करें।

31 दिसंबर तक मौका

विभाग ने टैक्सपेयर्स को भेजी गई एडवाइजरी पर प्राथमिकता के साथ प्रतिक्रिया देने को कहा गया है। एसेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए रिवाइज्ड या बिलेटेड रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग पैसे कमाने की उधेड़बुन में अपनी पूरी जिंदगी गंवा देते हैं। उनका लक्ष्य होता है...
spot_img

Latest Stories

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...