back to top
38.1 C
New Delhi
Thursday, May 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Gold–Petrol–Diesel Price Today: आज सस्ता हुआ को सोना सस्ता, चांदी भी फिसली, जानिए पेट्रोल-डीजल में कितना हुआ बदलाव

Gold Petrol Diesel Price Today 14 April: आज सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं पेट्रोल-डीजल के दामों में भी बदलाव देखने को मिला। जानें देश के प्रमुख शहरों में 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के ताजा भाव और आपके शहर में ईंधन की नई कीमतें।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज देशभर में सोना-चांदी और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा अपडेट देखने को मिला है। जहां लगातार दूसरे दिन सोने की चमक फीकी पड़ी है, वहीं चांदी भी सस्ती हो गई है। दूसरी तरफ पेट्रोल-डीजल के दामों में शहरों के हिसाब से हल्का उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है।

सोने की कीमतों में गिरावट का दबाव जारी

वैश्विक बाजार में अनिश्चितता और अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन कमजोरी देखने को मिली है। हालांकि कुछ शहरों में मामूली बढ़ोतरी भी दर्ज की गई, लेकिन कुल मिलाकर बाजार में गिरावट का रुझान बना हुआ है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के दाम में हल्की बढ़ोतरी देखी गई, लेकिन पिछले दो दिनों में कुल मिलाकर सोना सस्ता हुआ है। चांदी के भाव में भी गिरावट दर्ज की गई है। लगातार दो दिनों में चांदी करीब ₹5100 प्रति किलो तक सस्ती हुई है। दिल्ली में आज चांदी ₹2,54,900 प्रति किलो के भाव पर बिक रही है।

प्रमुख शहरों में सोने के ताजा दाम (10 ग्राम)

दिल्ली: ₹1,52,600 (24K), ₹1,39,890 (22K), ₹1,14,480 (18K)
मुंबई: ₹1,52,450, ₹1,39,740, ₹1,14,330
कोलकाता: ₹1,52,450, ₹1,39,740, ₹1,14,330
चेन्नई: ₹1,53,370, ₹1,40,590, ₹1,17,290
बेंगलुरु: ₹1,52,450, ₹1,39,740, ₹1,14,330
हैदराबाद: ₹1,52,450, ₹1,39,740, ₹1,14,330
पटना: ₹1,52,500, ₹1,39,790, ₹1,14,380

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

सुबह 6 बजे तेल कंपनियों ने देशभर में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कीं। अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपया विनिमय दर में बदलाव का असर घरेलू बाजार पर देखा गया है।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल रेट

नई दिल्ली: पेट्रोल ₹94.72, डीजल ₹87.62
मुंबई: पेट्रोल ₹104.21, डीजल ₹92.15
कोलकाता: पेट्रोल ₹103.94, डीजल ₹90.76
चेन्नई: पेट्रोल ₹100.75, डीजल ₹92.34
हैदराबाद: पेट्रोल ₹107.46, डीजल ₹95.70
पटना: पेट्रोल ₹105.58, डीजल ₹93.80
लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69, डीजल ₹87.80
जयपुर: पेट्रोल ₹104.72, डीजल ₹90.21

कीमतें क्यों बदलती हैं?

विशेषज्ञों के अनुसार पेट्रोल-डीजल की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतें, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति केंद्र और राज्य सरकारों का टैक्स रिफाइनिंग लागत और मांग-आपूर्ति का संतुलन ग्राहक अपने मोबाइल से भी आसानी से अपने शहर का ईंधन रेट जान सकते हैं। Indian Oil: RSP लिखकर 9224992249 पर भेजें BPCL: RSP लिखकर 9223112222 पर भेजें HPCL: HP Price लिखकर 9222201122 पर भेजें, आज के बाजार अपडेट में साफ दिख रहा है कि सोना और चांदी पर दबाव बना हुआ है, जबकि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता के साथ हल्का बदलाव देखा गया है। आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल ही इन कीमतों की दिशा तय करेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

क्या जल्द महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? RBI गवर्नर के बयान से बढ़ी चिंता, जानिए आज के सोना-चांदी और तेल के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ब्रेंट...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

फिल्म No Entry के सीक्वल से बाहर हुए Varun Dhawan, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे फेवरेट कॉमेडी...

असम में नई सरकार का विभाग बंटवारा, हिमंता सरमा ने मंत्रियों को सौंपी जिम्मेदारियां

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली...

‘कल कहेंगे कपड़ा मत पहनिए’, पीएम मोदी की अपील पर Tejashwi Yadav का बड़ा हमला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राष्ट्रीय जनता दल के नेता Tejashwi...

दिल्ली प्राइवेट बस गैंगरेप केस पर गरमाई राजनीति, AAP ने दिलाई निर्भया कांड की याद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली में प्राइवेट बस में गैंगरेप...

Jennifer Winget का छाया ग्लैमरस अंदाज, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जेनिफर विंगेट (Jennifer Winget) भारतीय...

20 हजार से कम में मिल रहे ये दमदार 5G स्मार्टफोन, पुराना और स्लो मोबाइल आज ही बदलें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ...

थोक मंहगाई दर में भारी बढ़ोतरी ने 42 महीने का रिकार्ड तोड़ा, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को थोक महंगाई दर ने...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵