back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Dmart Share Price: डीमार्ट के शेयर प्राइज में बंपर उछाल से गदगद निवेशक, 17% रेवेन्यू ग्रोथ के बाद आई तेजी

Dmart Share Price को लेकर निवेशकों को खुश करने की खबर आ रही है। शुक्रवार को बाजार खुलते ही इसके शेयर 15 प्रतिशत तक बढ़े।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। डीमार्ट(Avenue Supermarts Ltd) के शेयरों में शुक्रवार को 15 फीसदी तक का उछाल आया है, जिसके बाद इसने 4,165.90 रुपये के लेवल पर अपना इंट्राडे हाई बनाया। शुक्रवार को डीमार्ट के शेयरों में यह उछाल तब आया जब कंपनी ने मजबूत तिमाही रिजल्ट किए हैं। 

तिमाही रिजल्ट जारी करन के बाद भागे शेयर

कारोबार के आखिरी दिन शुक्रवार को Avenue Supermarts Ltd के शेयरों ने निवेशकों के न्यू ईयर गिफ्ट दे दिया। दरअसल, कंपनी ने अपने तिमाही रिजल्ट जारी किए हैं जिसके बाद कंपनी के शेयर अधिकतम 15 प्रतिशत तक भाग गए। सुबह जब शेयर बाजार खुला तब डीमार्ट के शेयर का भाव 3,840 रुपये पर ट्रेड कर रहा था जो कुछ ही समय में 4165 रुपये (D-Mart Share Price) के लेवल पर पहुंच गया। मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के रिजल्ट जारी होने तक कंपनी के टोटल 387 स्टोर थे। 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त हुई तिमाही के लिए उसका स्टैंडअलोन रेवेन्यू 17% सालाना आधार बढ़कर 15,565.23 करोड़ रुपये हो गया है। बात करें पिछले साल की तिमाही की तो यह आंकडा 13,247.33 करोड़ रुपये था।

2002 में शुरु हुई थी कंपनी

कंपनी के फाउंडर राधाकिशन दमानी ने साल 2002 में इस कंपनी की शुरुआत की थी। दमानी ने अपना पहला स्टोर मुंबई में खोला था जिसके बाद कंपनी कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। साल 2017 में D-Mart की पेरेंट कंपनी Avenue Supermarts Ltd ने अपनी आईपीओ लॉन्च किया था जिसके शेयर 299 रुपये पर ऑफर हुए थे जबकि 604 रुपये के रेट पर लिस्ट हुए। कंपनी के फाउंडर राधाकिशन दमानी साल 2020 में मुकेश अंबानी के बाद दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए थे।

Advertisementspot_img

Also Read:

Union Budget 2026: रविवार 1 फरवरी को भी खुलेगा शेयर बाजार, जानिए अब तक बजट वाले दिन कैसा रहा बाजार का रुझान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में बजट 2026 को लेकर लोगों और निवेशकों में जबरदस्त उत्सुकता है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को लगातार...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह...

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵