back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bank Holiday : लोकसभा चुनाव के कारण इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, इस तारीख से पहले निपटा लें जरूरी काम

Bank Holiday for Lok Sabha 2024: 19 अप्रैल को कई राज्यों में पहले चरण का आम चुनाव है। इस दिन बैंक बंद रहेंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार। लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल को होने हैं। इस दिन पहले चरण का मतदान होगा। जिन शहरों में चुनाव है, वहां सरकारी और निजी दफ्तरों में छुट्टी रहेगी। 19 अप्रैल को रुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव, तमिलनाडु के कन्नियाकुमारी जिले में विलवनकोड में उपचुनाव है। इसके साथ ही उत्तराखंड, असम, नागालैंड में भी आम चुनाव हैं। इसके कारण देहरादून, चेन्नई, ईटानगर, जयपुर, कोहिमा, नागपुर, शिलोंग में अवकाश है।

इन राज्यों में भी पहले चरण की वोटिंग

उपरोक्त राज्यों के अतिरिक्त असम, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, लक्षद्वीप, पुडुचेरी, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में पहले चरण में चुनाव हैं। आरबीआई द्वारा इन राज्यों में बैंकों की छुट्टी पर अभी जानकारी नहीं दी है।

RBI जारी करता है छुट्टियों का कैलेंडर

बता दें आरबीआई द्वारा साल की शुरुआत में बैंकों की छुट्टियों का कैलेंडर जारी किया जाता है। उसके हिसाब से पूरे साल बैंक बंद रहते हैं। जब भी इसमें बदलाव किया जाता है तो केंद्रीय बैंक द्वारा नोटिफिकेशन जारी किया जाता है।

7 चरणों में होंगे चुनाव

चुनाव का पहला चरण 19 अप्रैल को होगा। दूसरा 26 अप्रैल को, तीसरा 7 मई को, चौथा 13 मई, पांचवां 20 मई, छठा 25 मई और सातवां चरण 1 जून को है। इस-इस दिन बैंक बंद रहेंगे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Bank Holidays: अप्रैल 2026 में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 में बैंक से जुड़े काम करने वालों के लिए जरूरी खबर है। इस महीने कई ऐसे दिन हैं जब...
spot_img

Latest Stories

PNG Connections: Delhi में PNG कनेक्शन को बढ़ावा, सरकार का बड़ा प्लान; 4 लाख नए कनेक्शन लगाने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में साफ और सस्ते...

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵