back to top
37.1 C
New Delhi
Tuesday, May 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bank Holiday Today: आज 5 सितंबर 2025 को इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, जानिए किस राज्‍य में रद्द है छुट्टी

अगर आप आज बैंक जाने का विचार कर रहे हैं, तो पहले यह ज़रूर जांच लें कि आपके राज्य या शहर में बैंक खुले हैं या नहीं। चूंकि कई जगहों पर छुट्टी घोषित है, समय रहते जानकारी लेने से आप असुविधा से बच सकते हैं

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । आज ईद-ए-मिलाद के अवसर पर कई राज्यों में बैंक बंद हैं, जबकि कुछ जगहों पर सामान्य कामकाज जारी रहेगा। कुछ राज्यों में छुट्टी रद्द भी की गई है। ऐसे में ग्राहकों को किसी भी असुविधा से बचने के लिए पहले अपने क्षेत्र की बैंकिंग व्यवस्था की जानकारी जरूर जान लेना चाहिए। 

किन राज्‍यों में 5 सितंबर को खुले रहेंगे बैंक

5 सितंबर 2025 को ईद-ए-मिलाद और थिरुवोणम के जश्न में देश के कई राज्यों में बैंकिंग कामकाज थम जाएगा। गुजरात से लेकर केरल तक, दिल्ली से लेकर जम्मू-कश्मीर तक अनेक राज्यों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। जैसे- गुजरात, मिजोरम, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, मणिपुर, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल, दिल्ली और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे। वहीं, महाराष्‍ट्र में यह छुट्टी 8 सितंबर को होगी।

महाराष्‍ट्र में 5 सितंबर को खुलें रहेंगे बाजार  

महाराष्ट्र में 5 सितंबर 2025 को बाजार सामान्य रूप से खुले रहेंगे, क्योंकि यह दिन अब सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं है। वहीं, 8 सितंबर को बैंक बंद रहने के कारण लंबित लेन-देन 9 सितंबर 2025 (मंगलवार) को निपटाए जाएंगे। बता दें कि, महाराष्ट्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि मुंबई और उपनगरों में ईद-ए-मिलाद का सार्वजनिक अवकाश अब 5 सितंबर की बजाय 8 सितंबर 2025 को रहेगा।

छुट्टी के कारण महाराष्‍ट्र के बाजारों पर असर 

महाराष्ट्र में अवकाश तिथि बदलने से 8 सितंबर 2025 (सोमवार) को वित्तीय बाजारों में लेन-देन प्रभावित रहेगा। इस दिन सरकारी प्रतिभूति, विदेशी मुद्रा बाजार, मनी मार्केट और रुपये आधारित ब्याज दर डेरिवेटिव्स में कारोबार नहीं होगा। वहीं, SDF और MSF की 4 सितंबर को दी गई बोलियां 5 सितंबर को रिवर्स होंगी। इसके बाद ये सुविधाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी।

सितंबर 2025 में बैंक होलिडे लिस्ट

5 सितंबर (शुक्रवार): ईद-ए-मिलाद / तिरुवोणम – दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, लखनऊ, जम्मू समेत कई राज्यों में बैंक बंद।

6 सितंबर (शनिवार): इंद्रजात्रा और मिलाद-उन-नबी – गंगटोक, रायपुर और श्रीनगर में बैंक बंद।

12 सितंबर (शुक्रवार): ईद-ए-मिलाद के बाद का शुक्रवार – जयपुर, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद।

14 सितंबर (शनिवार): दूसरा शनिवार – सभी राज्यों में बैंक बंद।

22 सितंबर (सोमवार): नवरात्र स्थापना – जयपुर में बैंक बंद।

23 सितंबर (मंगलवार): महाराजा हरि सिंह जयंती – जम्मू में बैंक बंद।

28 सितंबर (शनिवार): चौथा शनिवार – सभी राज्यों में बैंक बंद।

29 सितंबर (सोमवार): महा सप्तमी – अगरतला, गुवाहाटी, इम्फाल, कोलकाता, रांची, पटना में बैंक बंद।

30 सितंबर (मंगलवार): महा अष्टमी – उपरोक्त शहरों के अलावा भुवनेश्वर और जयपुर में भी बैंक बंद।

डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू

हालांकि तय तारीखों पर बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है। डिजिटल सेवाएं- जैसे UPI, NEFT, RTGS, IMPS और एटीएम- पहले की तरह उपलब्ध रहेंगी।

बता दें कि, ये छुट्टियां पूरी तरह क्षेत्रीय हैं, इसलिए सभी राज्यों में एक समान प्रभाव नहीं होगा। कहीं बैंक खुले रहेंगे तो कहीं बंद। ग्राहकों के लिए सबसे सुरक्षित तरीका यही है कि वे अपने क्षेत्र की संबंधित बैंक शाखा या आधिकारिक सूचना से स्थानीय अवकाश की पुष्टि कर लें।

Advertisementspot_img

Also Read:

Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Aditi Rao Hydari का Cannes 2026 में दिखा बोल्ड अंदाज, रेड कार्पेट पर छाया एक्ट्रेस का जादू

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film...

Kerala New CM Net Worth: कितने अमीर हैं केरल के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन? जानिए कितनी है संपत्ति

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केरल की राजनीति में बड़ा...

घर की बनी रंगीन टूटी-फ्रूटी का स्वाद करेगा सबको खुश, जानें आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी के मौसम में जब...

SBI से 50 लाख रुपये का Home Loan लेने के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी? जानें EMI का पूरा गणित

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अपना घर खरीदने का सपना पूरा...

CBSE का बड़ा फैसला, री-इवैल्यूएशन में नंबर बढ़े तो पूरी फीस होगी वापस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE...

BCCI अब RTI के दायरे में नहीं, CIC ने पलटा 2018 का फैसला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵