back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bank Holiday: अप्रैल में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, आज ही जान लें छुट्‌टी की तारीखें

Bank Holiday in April: अप्रैल में बैंक एक दर्जन से अधिक दिन बंद रहेंगे। अगले महीने अलग-अलग जोन में 14 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी। वैसे तो बैंकों से जुड़े अधिकतर काम ऑनलाइन हो जाते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। अप्रैल में बैंक एक दर्जन से अधिक दिन बंद रहेंगे। अगले महीने अलग-अलग जोन में 14 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी। वैसे तो बैंकों से जुड़े अधिकतर काम ऑनलाइन हो जाते हैं। फिर भी कई ऐसे काम हैं, जिनके लिए ब्रांच जाना पड़ता है। अगर, आप बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट देखें बिना ब्रांच के गए तो निराशा हाथ लग सकती है। इसके साथ ही आपका जरूरी काम भी रुकेगा। ऐसे में पहले ही जान लें कि बैंकों में कब-कब छुट्टियां रहेंगी। हर हफ्ते के रविवार और महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों की छुट्टी रहती है।

अप्रैल में इन तारीखों को बैंकों की छुट्टी

1 अप्रैल: वित्त वर्ष खत्म होने पर बैंकों की अकाउंट क्लोजिंग के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।

5 अप्रैल: बाबू जगजीवन राम के जन्मदिन और Jumat-ul-Vida की वजह से श्रीनगर, जम्मू और तेलंगाना में छुट्टी रहेगी।

7 अप्रैल: रविवार के चलते साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

9 अप्रैल: गुड़ी पड़वा/उगाड़ी फेस्टिवल/तेलगु न्यू ईयर और पहले नवरात्रि के कारण बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी, श्रीनगर में छुट्टी रहेगी।

10 अप्रैल: ईद के कारण कोच्ची और केरल में अवकाश रहेगा।

11 अप्रैल: ईद की वजह से देशभर में छुट्टी रहेगी।

13 अप्रैल से लेकर 28 अप्रैल तक की छुटि्टयां

13 अप्रैल: दूसरे शनिवार की छुट्टी।

14 अप्रैल: रविवार का अवकाश रहेगा।

15 अप्रैल: हिमाचल दिवस पर गुवाहाटी और शिमला जोन में बैंक बंद होंगे।

17 अप्रैल: श्रीराम नवमी पर अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, पटना, रांची, शिमला मुंबई, नागपुर में छुट्टी रहेगी।

20 अप्रैल: गरिया पूजा के कारण अगरतला में छुट्टी होगी।

21 अप्रैल: रविवार का अवकाश रहेगा।

27 अप्रैल: चौथे शनिवार पर छुट्टी रहेगी।

28 अप्रैल: रविवार पर साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

सावधान! कल हड़ताल पर रहेंगे देश भर के बैंक कर्मचारी; SBI और BoB ने जारी किया अलर्ट, निपटा लें जरूरी काम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार, 12 फरवरी को देशभर के बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहने वाले हैं, जिससे आम ग्राहकों की चिंता बढ़ गई है।...
spot_img

Latest Stories

Asansol Uttar Seat: TMC या BJP? बीते चुनावों में किसका रहा है दबदबा, जानिए किस ओर इशारा कर रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव मुहाने पर...

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं काला चना का प्रसाद, जानें सही तरीका, पढ़ें रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵