back to top
34.1 C
New Delhi
Friday, May 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ये हफ्ता होगा एक्शन से भरा, OTT पर रिलीज होगी Dhurandhar 2 से लेकर कई फिल्में और सीरीज

इस हफ्ते OTT पर रिलीज होंगी एक्शन और मनोरंजन से भरपूर नई फिल्में और सीरीज, जिनमें Dhurandhar 2 भी शामिल है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। OTT पर फिल्म और सीरीज देखने का अलग ही मजा है। आप अपने घर में बैठे ही बैठे कई सारे फिल्मों और वेब सीरीज का आनंद उठा सकते हैं। मई के शुरुआत से ही कई फिल्में और सीरीज देखने को मिली। तो वहीं अब इसके दूसरे हफ्ते में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। कई एक्शन से भरी फिल्में और सीरीज दस्तक देने को तैयार है। तो चलिए उनकी लिस्ट जानते हैं।

धुरंधर द रिवेंज (Dhurandhar 2)

सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाली रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ अब OTT पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म पहले ही बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ क्लब में एंट्री कर इतिहास रच चुकी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म इस प्लेटफार्म पर क्या कमाल दिखाती है।अब यह 15 मई से JioHotstar पर स्ट्रीम होगी।

कर्तव्य (Kartavya)

इस फिल्म के बारे में कई दिनों से लगातार चर्चा हो रही है अब जाकर या दस्तक देने को तैयार है। क्राइम ड्रामा कर्तव्य भी इसी हफ्ते ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। फिल्म के डायरेक्टर पुलकित है, जबकि इसे गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म में सैफ अली खान, रसिका दुग्गल और संजय मिश्रा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 15 मई से Netflix पर उपलब्ध होगी।

इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2 (Inspector Avinash Season 2)

इंस्पेक्टर अविनाश का दूसरा सीजन भी दर्शकों के लिए तैयार है। इसमें रणदीप हुड्डा, उर्वशी रौतेला, अमित सियाल, शालीन भनोट, राहुल मित्रा, जाकिर हुसैन, आयशा एस. ऐमन और जोहेब फारूकी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।यह सीरीज यूपी पुलिस के अधिकारी अविनाश मिश्रा की कहानी है, जो एसटीएफ के प्रमुख हैं और कुख्यात गैंगस्टरों को निशाना बनाते हैं।यह सीरीज 15 मई से JioHotstar पर स्ट्रीम होगी।

एग्जाम (Exam)

तमिल ड्रामा सीरीज ‘एग्जाम’ कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स के दबाव और संघर्ष की कहानी दिखाती है। जिसमें काफी कुछ खास और अलग दिखाया जाएगा। इसके लेखक और डायरेक्टर नेशनल अवार्ड विनर ए. सर्कुनम हैं। यह सीरीज 15 मई से Prime Video पर स्ट्रीम होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

धार भोजशाला फैसले के बाद फिर चर्चा में मंदिर-मस्जिद विवाद, जानिए देश में कहां-कहां चल रहे हैं ऐसे मामले

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला-कमाल...

इस गर्मी बिना दूध के बनाएं क्रीमी और टेस्टी आइसक्रीम, जानिए खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों में आइसक्रीम खाने का...

2027 वर्ल्ड कप खेलूंगा या नहीं? Virat Kohli ने पहली बार भविष्य पर तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज...

Mamata Banerjee के वकील गाउन पहनने पर विवाद, बार काउंसिल ने मांगा जवाब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री Mamata...

यूपी पंचायत चुनाव में देरी पर चंद्रशेखर आजाद ने उठाए सवाल, सरकार से जल्द चुनाव कराने की मांग

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत...

बकरीद पर ट्रैफिक फ्री सड़क की मांग, Aligarh के मौलाना के बयान से बढ़ा विवाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के Aligarh में बकरीद...

Cannes 2026 से वायरल हुआ Tara Sutaria का लुक, तस्वीरें देख फैंस हुए दीवाने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film...

उन्नाव रेप केस में Kuldeep Singh Sengar को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, हाईकोर्ट का फैसला रद्द

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उन्नाव रेप केस में पूर्व बीजेपी...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵