back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP Election: Congress प्रत्यार्शियों के समर्थन में खड़गे और राहुल गांधी आज मप्र में करेंगे चुनावी सभाएं

Bhopal: कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश के चुनावी दौरे पर रहेंगे। वे यहां पार्टी प्रत्यार्शियों के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

भोपाल, हि.स.। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश के चुनावी दौरे पर रहेंगे। वे यहां पार्टी प्रत्यार्शियों के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

कांग्रेस द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दोपहर 12.00 बजे से दतिया जिले के सेवड़ा विधानसभा क्षेत्र में तथा दोपहर 2.20 बजे से श्योपुर विधानसभा क्षेत्र में विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी

वहीं, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सुबह 11.15 बजे विदिशा पहुंचेंगे और यहां विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे टीकमगढ़ जिले के खरगापुर जाएंगे और यहां दोपहर 1.15 बजे पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

सभी राजनीतिक दलों का मेला बनेगा मप्र

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के प्रचार का एक ही दिन बाकी है। सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आज भी भाजपा-कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बसपा और आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, नितिन गडकरी भी मध्य प्रदेश में रहेंगे। वहीं कांग्रेस की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, कमलनाथ और विवेक तन्खा भी धुआंधार प्रचार करेंगे। सभी राजनीतिक दलों के लिए चुनावी सभा और रोड शो के लिए बुधवार शाम 5 बजे तक का ही समय बचा है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की सप्लाई को लेकर किसी भी तरह की कमी न हो, इसके लिए केंद्र...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...