back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ईरान के समर्थक देश सीरिया के तख्तापलट से इजरायल गदगद, कहा- यह हमारे देश के लिए होगा काफी फायदेमंद

ईरान के समर्थक देश सीरिया के तख्तापलट से इजरायल काफी खुश नजर आ रहा है। उसका कहना है कि यह हमारे देश के लिए काफी फायदेमंद होगा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इजरायल लेबनान में हिजबुल्ला और फिलिस्तीन में हमास से बीते सवा साल से युद्ध लड़ रहा है। हमास और हिजबुल्ला दोनों ही आतंकी संगठन ईरान के बड़े समर्थक है। लेकिन इस बीच इजरायल को बिना कुछ ज्यादा किए एक बड़ी सफलता मिल गई है। दरअसल सीरिया का तख्तापलट इजरायल के लिए एक बड़ी सफलता हैं। विद्रोहियों ने सीरिया में सिर्फ 13 दिनों के अंदर बशर-अल-असद सरकार का तख्तापलट कर दिया। बशर-अल-असद सरकार को ईरान का बड़ा समर्थक माना जाता था। इसके बाद अब विद्रोहियों ने दमिश्क समेत सीरिया के बड़े शहरों को अपने कब्जे में ले लिया है। इस बीच इजरायल ने भी मौका पाते ही सीरिया के गोलान हाइट्स वाले इलाकों में हमला करके उस पर अपना कब्जा जमा लिया है। 

“सीरिया में हुए तख्तापलट से इजरायल को फायदा हो सकता है”

इस तरह से इजरायल ने बिना ज्यादा मेहनत किए ही ईरान के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल कर ली है। मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल ने बीते दो दिनों में सीरिया में 480 के करीब हमले किए हैं। इजरायल दावा कर रहा है कि उसने सीरिया की नेवी को तबाह कर दिया है। बशर-अल-असद सरकार के तख्तापलट को भी बेंजामिन नेतन्याहू अपनी बड़ी जीत के रूप में प्रचार कर रही है। बेंजामिन नेतन्याहू का कहना है कि सीरिया में हुए तख्तापलट से इजरायल को बड़ा फायदा हो सकता है। बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि इजरायल ने जिस प्रकार हिजबुल्ला, हमास और ईरान को रोका था। उसके ही कारण सीरिया में बशर-अल-असद सरकार का तख्तापलट हुआ है। बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि हम अपने वादे के अनुसार मीडिल ईस्ट का चेहरा बदलने में लगे हुए हैं।

“हमने सीरिया में जमा किए गए हथियारों को नष्ट किया”

इजरायल की सेना ने सीरिया में हमलों को लेकर कहा है कि हमने बीते 48 घंटों में सीरिया में 480 हमले किए हैं। हमने सीरिया में जमा किए गए हथियारों को निशाना बनाकर नष्ट किया है। हमारा सीरिया में हमले का मकसद यह है कि वहां जमा किए हथियार उग्रवादियों के हाथ न लग पाएं।

Advertisementspot_img

Also Read:

ईरान युद्ध के बीच 14.2 किलो सिलेंडर का वजन घटाने की तैयारी, गैस सप्लाई बनाए रखने के लिए सरकार ने उठाए कदम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। खाड़ी देशों में जारी संघर्ष का असर अब भारत की LPG सप्लाई पर भी दिखने लगा है। कच्चे तेल और गैस...
spot_img

Latest Stories

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, इन 4 तरीकों से तुरंत करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (CBSE...

Assam Election 2026: घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे, असम में गरजे अमित शाह, बोले- पहचान हो चुकी है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...

Iran-Israel War: पाकिस्तान में ‘लॉकडाउन जैसे हालात’, रात 8 बजे बंद होंगे बाजार-मॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान युद्ध (Iran-Israel War) के असर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵