back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गैस सिलेंडर विस्फोट से नेपाली सांसद हुए जख्मी, मां का हुआ देहांत

सिलेंडर में हुए विस्फोट से सांसद चंद्र भंडारी की मां हरिकला भंडारी बुरी तरह जख्मी हो गयीं। उनके साथ सांसद स्वयं भी जख्मी हुए हैं। गंभीर अवस्था में कीर्तिपुर स्थित बर्न अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

काठमांडू, एजेंसी। घर में गैस सिलेंडर फटने से नेपाल के सांसद चंद्र भंडारी बुरी तरह जख्मी हो गए। उनकी 86 वर्षीय मां का इलाज के दौरान निधन हो गया। अब सांसद को इलाज के लिए भारतीय शहर मुंबई ले जाया जाएगा। नेपाल की गुलमी संसदीय सीट से नेपाली कांग्रेस के सांसद चंद्र भंडारी के बुद्ध नगर स्थित सांसद निवास में अचानक तेज धमाके के साथ घर में खाना बनाने के लिए रखा एलपीजी गैस सिलेंडर फट गया।

कीर्तिपुर स्थित बर्न अस्पताल में भर्ती कराया गया

सिलेंडर में हुए विस्फोट से सांसद चंद्र भंडारी की मां हरिकला भंडारी बुरी तरह जख्मी हो गयीं। उनके साथ सांसद स्वयं भी जख्मी हुए हैं। गंभीर अवस्था में उन्हें कीर्तिपुर स्थित बर्न अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सांसद भी 25 प्रतिशत जल गए हैं

कीर्तिपुर अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि सांसद चंद्र भंडारी की 86 वर्षीय मां हरिकला भंडारी 80 प्रतिशत जलकर अत्यधिक गंभीर थीं। स्वयं सांसद भी 25 प्रतिशत जल गए हैं। कीर्तिपुर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चिकित्सा निर्देशक डॉ. निजीना ताम्रकार के मुताबिक,सांसद भंडारी की माताजी का निधन गुरुवार सुबह 10:57 बजे हुआ।

सांसद भंडारी का चेहरा, दोनों हाथ और दोनों पैर झुलसे

सांसद भंडारी का इलाज अभी उसी अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों की संस्तुति के बाद नेपाली सांसद व उनकी मां को इलाज के लिए भारत भेजे जाने की तैयारी की गयी है। उन्हें मुंबई के लिए विशेष विमान एंबुलेंस सेवा से भेजा जाएगा।अस्पताल के चिकित्सा निर्देशक डा. निजिना ताम्रकार और डॉ. किरण नकर्मी ने सांसद को उचित इलाज के लिए किसी सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य संस्थान में भेजने की सिफारिश की है। सांसद भंडारी का चेहरा, दोनों हाथ और दोनों पैर झुलसे हैं। चिकित्सकों का मानना है कि गर्म हवा व धुएं के कारण सांसद को श्वसन तंत्र में समस्या हुई होगी।

स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्री पदम गिरी ने सांसद की सेहत के बारे में जानकारी ली

नेपाल के स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्री पदम गिरी ने आज सुबह अस्पताल का दौरा किया और सांसद की सेहत के बारे में जानकारी ली। नेपाली कांग्रेस नेता रामचंद्र पौडेल, महामंत्री गगन थापा और विश्व प्रकाश शर्मा, नेपाली कांग्रेस नेता एनपी सऊद और प्रदीप पौडेल और नेकपा एमाले के नेता प्रदीप ज्ञवाली भी अस्पताल पहुंचे।

मुंबई के नेशनल बर्न्स सेंटर ले जाने की चर्चा चल रही है

सांसद भंडारी के सचिवालय के मुताबिक उन्हें इलाज के लिए मुंबई के नेशनल बर्न्स सेंटर ले जाने की चर्चा चल रही है। चूंकि एयर एंबुलेंस लाने में देरी होगी, इसलिए श्री एयरलाइंस के विमान को किराए पर लेकर सांसद भंडारी को मुंबई ले जाने की तैयारी की जा रही है। बताया गया कि घर में खाना बनाने के लिए रखे एलपीजी गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण यह घटना हुआ। धमाका इतनी तेज हुआ था कि उसकी आवाज काफी दूर तक सुनाई दी थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

नेपाल में बड़ा एक्शन: पीएम बनते ही बालेन शाह का कड़ा कदम, पूर्व पीएम केपी ओली और पूर्व गृह मंत्री गिरफ्तार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नेपाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री बनते ही Balen Shah एक्शन मोड में नजर आ...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵