back to top
34.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND Vs ENG, Rohit Sharma: रोहित शर्मा और गिल ने तोड़ा इंग्लैंड का गुरूर, दोनों के शतक से टीम इंडिया मजबूत

IND Vs ENG Dharamshala Test Match : हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में इंग्लैंड और भारत के बीच खेला जा रहा टेस्ट मैच बेहद रोमांचक हो गया है। भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों की हालत पतली की थी।

नई दिल्ली, रफ्तार। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में इंग्लैंड और भारत के बीच खेला जा रहा टेस्ट मैच बेहद रोमांचक हो गया है। पहले भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों की हालत पतली कर दी थी। अब भारतीय बल्लेबाज उनके गेंदबाजों की नींद उड़ा दी। मैच के पहले दिन भारत के सलामी युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को आंखें दिखाने वाले इंग्लिश गेंदबाज शोएब बशीर का गुरूर रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने तोड़ दिया है। इन दोनों बल्लेबाजों ने आज अपना-अपना शतक जड़ा। इनकी बड़ी पारी के कारण टीम इंडिया मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी है।

रोहित ने 154 गेंदों पर शतक जमाया

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्माने इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में टेस्ट करियर का 12वां शतक पूरा किया। स्पिन फ्रेंडली पिच पर अंग्रेज पहली पारी में 218 रनों पर ढेर हो गए। वहीं, हिटमैन ने 154 गेंदों पर 13 चौके और 3 छक्के उड़ाते हुए अपना शतक पूरा किया। रोहित ने यशस्वी के आउट होने पर आंख दिखाने वाले इंग्लिश गेंदबाजों को जमकर धोया। इसके कुछ देर बाद शुभमन गिल ने भी शतक जड़ा।

सीरीज में रोहित का दूसरा शतक

5वें टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक रोहित का निजी स्कोर 52 रन था। शुभमन गिल 26 रनों पर थे। आज दोनों ने जबरदस्त अंदाज में खेल शुरू किया। रोहित ने राजकोट टेस्ट की पहली पारी में 131 रन बनाए थे। यह उनका सीरीज का दूसरा शतक है, जबकि उनके 400 रन पूरे हो गए हैं।

यशस्वी को आंख दिखाते हुए शोएब बशीर ने मनाया था जश्न

यशस्वी जायसवाल के आउट होने पर शोएब बशीर ने आंख दिखाते हुए जश्न मनाया था। हालांकि दो दिनों में यह इकलौता मौका था, जब अंग्रेज थोड़ा खुश हुए थे। शुभमन गिल ने मोर्चा संभाला और कप्तान का जबरदस्त साथ दिया। रोहित की इस पारी में न केवल विस्फोटक छक्के दिखे, बल्कि टेस्ट वाला धैर्य भी नजर आया। उन्होंने बताया कि रोहित में जान बाकी है। पिछले 6 टेस्ट में यह उनका तीसरा शतक रहा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

T20 वर्ल्ड कप में फील्डिंग ने भी बदला मैच का रुख, ये हैं सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप में जब दिग्गज खिलाड़ियों की चर्चा होती है, तो अक्सर नजरें रन बनाने वालों...
spot_img

Latest Stories

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...