IND Vs ENG : रोहित शर्मा ने बनाया खास रिकॉर्ड, धोनी और विराट के क्लब में शामिल, जानें वह उपलब्धि

Rohit Sharma Test Record : भारत और इंग्लैंड सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच धर्मशाला स्टेडियम में जारी है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया था।
 धर्मशाला स्टेडियम में बल्लेबाजी करते रोहित शर्मा।
धर्मशाला स्टेडियम में बल्लेबाजी करते रोहित शर्मा। @BCCI एक्स सोशल मीडिया।

नई दिल्ली, रफ्तार। भारत और इंग्लैंड सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच धर्मशाला स्टेडियम में जारी है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया था। पूरी टीम पहली पारी में सिर्फ 218 रन पर ऑलआउट हो गई। कुलदीप यादव ने 5 विकेट, अश्विन ने 4 और जडेजा ने 1 विकेट हासिल किया था।

पहले दिन 52 रन बनाकर रोहित नाबाद

इंग्लैंड के ऑलआउट होने के बाद पहले दिन भारत के कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने टीम को 104 रनों की बेहतरीन शुरुआत दी। शोएब बशीर की बॉल पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में यशस्वी स्टंप हुए। वहीं, पहले दिन का खेल खत्म होने तक कप्तान रोहित शर्मा 52 रन बनाकर नाबाद हैं। रोहित ने पहली पारी में शानदार रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। रोहित से पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी दर्ज कर पाए थे।

बतौर कप्तान सभी फॉर्मेट में 1 हजार रन बनाने वाले बने

कप्तान रोहित ने धर्मशाला पिच पर कमाल की बल्लेबाजी की है। जिस पिच पर इंग्लैंड के बल्लेबाज संघर्ष कर रहे थे, उस पर रोहित ने 6 चौके और 2 छक्के लगाए हैं। रोहित ने टेस्ट में बतौर कप्तान 1 हजार रन पूरे कर लिए हैं। इसके बाद वह भारत के तीसरे कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में बतौर कप्तान 1 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। रोहित से पहले विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी यह कारनामा करने में सफल रहे हैं।

गिल से शतक की उम्मीद

रांची टेस्ट की दूसरी पारी में शुभमन गिल ने मुश्किल स्थिति में आए भारत को जीत दिलाई थी। फैंस गिल से उम्मीद कर रहे हैं कि वह कप्तान रोहित का साथ मिलकर टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाए। उनसे शतक लगाने की उम्मीद कर रहे हैं। बता दें पहले दिन का खेल खत्म होने तक गिल ने 39 गेंदों पर 26 रन बनाए हैं। उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के लगाए हैं।

भारत के पास बड़ी लीड लेने का मौका

भारत के पास इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में बड़ी लीड लेने का सुनहरा मौका होगा। भारत इंग्लैंड से 83 रन पीछे है, पर अच्छी बात है कि टीम के हाथ में 9 विकेट हैं। जबकि कप्तान रोहित 52 और गिल 26 रन से दूसरे दिन का खेल शुरू करेंगे। भारत दूसरे दिन इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी लीड लेने में कामयाब होता है तो ऐसे में वह इंग्लिश टीम पर मानसिक दबाव डालने में सफल रहेगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in