back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND Vs ENG: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, धर्मशाला टेस्ट जीतकर ये 3 रिकॉर्ड भारत के नाम

Rohit Sharma Record : भारत ने इंग्लैंड को 4-1 सीरीज हरा दी है। टीम ने 5वें मुकाबले में इंग्लैंड टीम को धूल चटा दी। भारत ने धर्मशाला टेस्ट को पारी और 64 रनों से जीता है।

नई दिल्ली, रफ्तार। भारत ने इंग्लैंड को 4-1 सीरीज हरा दी है। टीम ने 5वें मुकाबले में इंग्लैंड टीम को धूल चटा दी। भारत ने धर्मशाला टेस्ट को पारी और 64 रनों से जीता है। इसके साथ भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इतिहास रचा। रोहित ने मैच में शतकीय पारी खेलकर टीम का सहयोग करने के अलावा बतौर कप्तान भी बड़ा कारनामा किया है। रोहित की कप्तानी में भारत अब तक कोई टेस्ट सीरीज नहीं हारा है। टीम इंडिया ने इस रिकॉर्ड को बरकरार रखा है। इसके अतिरिक्त रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने कई बड़े रिकॉर्ड्स बनाए हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ सबसे बड़ी जीतों में से एक

भारत की इंग्लैंड के खिलाफ जीत सबसे बड़ी जीतों में से एक है। इस मैच की पहली पारी में रविचंद्रन अश्विन ने 4 विकेट झटके थे। दूसरी पारी में भी खिलाड़ी ने ऐतिहासिक स्पेल डाला। यह अश्विन का 100वां टेस्ट मैच था। इसमें उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया। इस जीत के साथ भारत ने अनोखा इतिहास अपने नाम किया।

लगातार 4 मैच जीती टीम इंडिया

बता दें 112 साल बाद ऐसा हुआ, जब कोई टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हारी और फिर लगातार 4 मैच जीती हो। भारत ने यह इतिहास 112 साल बाद दोहरा दिया। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का पहला मुकाबला गंवा दिया था। फिर टीम वापसी की और शानदार 4 मुकाबले जीत लिए हैं।

धर्मशाला टेस्ट में रोहित की शतकीय पारी

धर्मशाला टेस्ट में कप्तान रोहित शर्मा ने शतकीय पारी खेली। इससे भारत की जीत लगभग पक्की हो गई थी। विशाल स्कोर बनाने के बाद टीम को 259 रनों की लीड मिल गई थी। इसे भारत ने डिफेंड कर लिया और इंग्लैंड को पारी से मात दी। बल्लेबाजों के बाद मैच में रविचंद्रन अश्विन गेंद से जीत के हीरो बने। उन्होंने दूसरी पारी में 5 विकेट हॉल लेकर पूरे मैच में कुल 9 विकेट झटके।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

IND vs ENG: बुमराह की सटीक गेंदबाजी और अक्षर का हैरतअंगेज कैच, इंग्लैंड को 7 रन से हराकर World Cup के फाइनल में पहुंचा...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में India ने शानदार प्रदर्शन करते हुए England को 7 रन से हराकर फाइनल...
spot_img

Latest Stories

7 अप्रैल को ही क्‍यों मनाते हैं World Health Day, जानें इसके पीछे की खास वजह

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज पूरे देश में World...

Share Market Today: हफ्ते के दूसरे दिन लाल निशान पर खुला बाजार, Sensex और Nifty दोनों लुढ़के

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार...

Weather Today: दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी, वहीं बिहार के कई जिलों में तेज हवा और बारिश के साथ ऑरेंज अलर्ट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में अप्रैल का मौसम...

कब मनाई जाएगी Varuthini Ekadashi? जानें पूजा विधि से लेकर सब कुछ

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वैशाख मास के कृष्ण पक्ष...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵