back to top
29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘भारत में भी हम करेंगे शानदार प्रदर्शन…’पाकिस्तान में ऐतिहासिक जीत के बाद बांग्लादेश के कप्तान नजमुल का बयान

Bangladesh Cricket Team: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान नजमुल शंटो ने भारत में होने वाली टेस्ट सीरीज को लेकर कहा है कि भारत के खिलाफ भी हमारी क्रिकेट टीम शानदार प्रदर्शन करेगी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में जीत हासिल करके अपने आत्मविश्वास को बढ़ा लिया है। बांग्लादेश क्रिकेट टीम अब इस आत्मविश्वास को 19 सितंबर 2024 को भारत में होने वाले को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में प्रयोग करने के लिए बेताब दिखाई दे रहा है। बांग्लादेश के कप्तान नजमुल शंटो ने इसको लेकर कहा है कि हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी क्रिकेट टीम ने जिस तरह से पाकिस्तान में शानदार प्रदर्शन किया है, उसको भारत में भी दोहराएगी। बता दें कि बांग्लादेश ने पाकिस्तान को पहला टेस्ट मैच 10 विकेट से हराया था और दूसरा टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 6 विकेट से मात दी थी।

हमारे लिए पाकिस्तान के खिलाफ ये जीत बहुत मायने रखती है

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान नजमुल शंटो ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में एक यादगार जीत हासिल करने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा कि हमारे लिए पाकिस्तान के खिलाफ ये जीत बहुत मायने रखती है। जिसको शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है। मैं इसको लेकर बहुत खुश हूं। हमें इस जीत की तलाश थी, जिसको हमारी क्रिकेट टीम के सभी सदस्यों ने पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाया है। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान नजमुल शंटो ने पाकिस्तान के खिलाफ इस जीत का बड़ा योगदान पेसर्स को दिया और कहा उनका प्रदर्शन शानदार था।  

भारत के खिलाफ भी हमारी क्रिकेट टीम शानदार प्रदर्शन करेगी

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान नजमुल शंटो ने भारत में होने वाली टेस्ट सीरीज को लेकर कहा है कि भारत के खिलाफ भी हमारी क्रिकेट टीम शानदार प्रदर्शन करेगी, यह टेस्ट सीरीज हमारे लिए बहुत ही अहम है। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान नजमुल शंटो ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि मुशफिकुर रहीम और शाकिब अल हसन को बहुत अच्छा अनुभव है, मुझे पूरी उम्मीद है कि ये दोनों भारत में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। मेहंदी हसन मिराज ने अपनी बॉलिंग से जिस तरह 5 विकेट लिए थे, वो काफी रोचक था। हमें पूरी उम्मीद है कि वह इस तरह का शानदार प्रदर्शन भारत के खिलाफ भी करेंगे। सभी ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

शोएब अख्तर ने भारत के खिलाफ उगला था जहर, पाकिस्तान की हार के बाद बदल गए सुर, वीडियो वायरल

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क। पाकिस्तानी क्रिकेटर अक्सर अपने बड़बोलेपन और हॉटस्पॉट बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं। कई बार वे आंकड़ों की बजाय केवल...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...