back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ICC Women’s T20 World Cup 2024: BCCI के प्रस्ताव ठुकराने के बाद जिम्बाबवे करेगा World Cup की मेजबानी?

महिला टी20 विश्व कप 2024 बांग्लादेश में होना था, हालांकि वहां हुए राजनैतिक तख्तापलट के बाद उनसे मेजबानी छिन गई है। अब यह आयोजन जिम्बाबवे में हो सकता है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अक्टूबर में Women’s T20 World Cup 2024 का आयोजन होना है लेकिन अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि क्रिकेट के इस महाआयोजन की मेजबानी कौन सा देश करेगा। इसका आयोजन पहले बांग्लादेश में होना था लेकिल वहां सरकार विरोधी आंदोलन के चलते अराजकता और हिंसा का माहौल चरम पर है। खिलाडि़यों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बांग्लादेश में आयोजन संभव नहीं है।

BCCI पहले ही ठुकरा चुका है ऑफर

रक्तपात की स्थिति को देखते हुए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) अपने देश में विश्व कप का आयोजन कराने के पक्ष में नहीं है। बीसीबी ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) को मेजबानी का प्रस्ताव दिया था जिसे भारत की ओर से ठुकरा दिया गया। जय शाह ने एक इंटरव्यू में बताया- ‘बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने हमें मेजबानी का प्रस्ताव दिया था, लेकिन मैनें मानसून के मौसम और अगले साल भारत में होने वाले एकदिवसीय (ODI) महिला विश्व कप का हवाला देकर यह प्रस्ताव ठुकरा दिया।

तय मानें कि जिम्बाबवे में होगा आयोजन ?

भारत के प्रस्ताव ठुकराने के बाद इस बात की बहुत संभावना है कि विश्व कप का आयोजन जिम्बाब्वे में हो सकता है। ICC ने फिलहाल इस मुद्दे पर वेट एंड वॉच की नीति अपनी रखी है। हालांकि क्रिकेटिंग नेशन होने के कारण जिम्बाब्वे लगातार तरक्की कर रहा है। यह पहला मौका नही होगा जब जिम्बाब्वे किसी आईसीसी सीरीज की मेजबानी करेगा, वह पहले भी 2 विश्व कप क्वालिफायर की मेजबानी कर चुका है।

ICC 20 अगस्त तक कर सकता है फैसला

आईसीसी को इस मामले में आखिरी फैसला 20 अगस्त तक करना है। शुरुआती जानकारी के अनुसार आईसीसी यूएई और जिम्बाबवे के विक्लपों पर विचार कर रहा है। आईसीसी के अनुसार जिम्बाब्वे में अक्टूबर के महीनें में बारिश नहीं होती और वहां आयोजन करना यूएई के मुकाबले ज्यादा ठीक होगा। हालांकि यूएई के मुकाबले जिम्बाब्वे में स्टेडियम में सुविधाएं सीमित हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Raftaar News | WhatsApp Channel से जुड़ने के लिए नीचे बटन पर क्लिक करें

Raftaar News | WhatsApp Channel

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...

Tata Punch को टक्कर देने आई नई Hyundai Exter Facelift, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय कार बाजार में माइक्रो SUV...

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵