back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, June 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs PAK 2026: सलमान आगा ने टीम इंडिया को ललकारा, अभिषेक शर्मा पर ये क्या बोल गए?

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने भारत को खुली चुनौती देते हुए कहा कि वह अभिषेक शर्मा को खेलते देखना चाहते हैं। 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाला भारत-पाक मुकाबला रोमांचक होने वाला है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 15 फरवरी को होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले से पहले पाकिस्तान के खिलाड़ी सलमान अली आगा ने दिलचस्प बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि अभिषेक शर्मा इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में खेलें। ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के इस मैच का क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, और माहौल पहले से ही गर्म है।

टीम इंडिया शुक्रवार देर रात कोलंबो पहुंची थी। मुकाबले से पहले शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान ने यह बड़ी बात कही। साथ ही उन्होंने गेंदबाज उस्मान तारिक के एक्शन पर उठ रहे सवालों का भी जवाब दिया और टीम का बचाव किया। मैच से पहले बयानबाजी ने रोमांच को और बढ़ा दिया है।

अभिषेक की फिटनेस पर सस्पेंस, सलमान का चैलेंज

अभिषेक शर्मा की तबीयत यूएसए के खिलाफ मैच से पहले ही बिगड़ गई थी, लेकिन उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए वह मुकाबला खेला। इसके बाद दिल्ली में उन्हें दो दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। हालांकि नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले वह फिर से टीम के साथ जुड़ गए थे। फिलहाल यह साफ नहीं है कि वह 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरेंगे या नहीं।

उधर पाकिस्तान के कप्तान Salman Ali Agha ने चुनौती भरे अंदाज में कहा कि वह अभिषेक को खेलते देखना चाहते हैं, क्योंकि उनकी इच्छा भारत की “बेस्ट टीम” के खिलाफ खेलने की है। ऐसे में मुकाबले से पहले रोमांच और सस्पेंस दोनों चरम पर हैं।

अभिषेक को लेकर पाकिस्तान कप्तान का बयान

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान अली आगा ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि अभिषेक शर्मा ठीक हो रहे हैं और वह कल का मैच खेलेंगे, क्योंकि हम सर्वश्रेष्ठ टीम के खिलाफ खेलना चाहते हैं।” उनके इस बयान ने मुकाबले से पहले माहौल को और दिलचस्प बना दिया है।

भारत बनाम पाकिस्तान का यह हाई-वोल्टेज मैच आर. प्रेमदासा स्टेडियम में रविवार, 15 फरवरी को शाम 7 बजे से खेला जाएगा। अब सबकी नजरें अभिषेक की फिटनेस अपडेट और दोनों टीमों की फाइनल प्लेइंग इलेवन पर टिकी हैं।

उस्मान तारिक के एक्शन पर कप्तान का बचाव

गेंदबाज उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन पर उठ रहे सवालों के बीच पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने साफ तौर पर उनका समर्थन किया है। सलमान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “आईसीसी द्वारा हुए टेस्ट को उन्होंने दो बार पास किया है। मुझे नहीं पता कि इस पर इतना हंगामा क्यों हो रहा है। उस्मान तारिक को इन सब बातों से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि उनके एक्शन पर तभी से बातें हो रही हैं जब से वह खेलने लगे हैं- उन्हें इसकी आदत है।”कप्तान के इस बयान से साफ है कि टीम मैनेजमेंट उस्मान के साथ मजबूती से खड़ा है और फिलहाल उनके एक्शन को लेकर किसी तरह की चिंता नहीं दिखा रहा।

आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत का दबदबा

आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान अब तक सिर्फ एक बार आमने-सामने आए हैं, और उस मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया था। यानी इस मैदान पर भारत का रिकॉर्ड 100% है।

अगर ओवरऑल टी20 इंटरनेशनल हेड-टू-हेड की बात करें तो आंकड़े भी भारत के पक्ष में झुके हुए हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए 16 टी20 मैचों में से 13 मुकाबले भारत ने जीते हैं, जबकि पाकिस्तान को 3 जीत मिली हैं। इतिहास और आंकड़े भले ही भारत के साथ हों, लेकिन भारत-पाक मुकाबलों में हर मैच नई कहानी लिखी है-और यही इसे खास बनाता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Anushka Sharma से लेकर Mahika Sharma तक, मिलिए IPL खेल रहे भारतीय क्रिकेटरों की पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स से

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट लोगों के लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक धर्म है। इसलिए, लोग अक्सर अपने पसंदीदा क्रिकेटरों...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Nia Sharma के हॉट लुक ने फैंस को बनाया दीवाना, फोटोशूट ने ढाया कहर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। निया शर्मा Nia Sharma टीवी...

बाजार में बढ़े नकली 500 रुपये के नोट, RBI रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, ऐसे करें पहचान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय बाजार में नकली नोटों को...

IPL 2026 Final कब और कहां खेला जाएगा? RCB vs GT खिताबी मुकाबले की पूरी डिटेल जानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 का इंतजार अब अपने...

हीटवेव में उल्टी-दस्त को न समझें मामूली, इस प्राकर रखें अपना ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भीषण गर्मी और हीटवेव के...

Ravivar Mantra: रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵