back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मोर्ने मोर्केल के बोलिंग कोच बनते ही गंभीर का पुराना बयान वायरल, कहते दिखे- विदेशी कोच पैसे बनाकर भाग जाते हैं

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर का एक पुराना वीडियो वायरल है, जिसमें वो टीम के लिए भारतीय कोच रखने पर जोर दे रहे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के बोलिंग कोच के तौर पर दक्षिण अफ्रीका के मोर्ने मोर्केल की नियुक्ति के बाद हेड कोच गौतम गंभीर का एक पुराना वीडियो वायरल है। इस वीडियो में गंभीर विदेश कोच रखने के खिलाफ टिप्पणी कर रहे हैं। वीडियो में वो कहते दिख रहे हैं कि फॉरेन कोच केवल पैसे कमाने आते हैं, पैसे लेकर भाग जाते हैं।

स्पोर्ट्स में भावनाओं की जगह होती है: गौतम गंभीर

दरअसल दो साल पहले FICCI के एक कार्यक्रम में गौतम ने कहा था कि “स्पोर्ट्स में भावनाओं की जगह होती है। ये वो लोग हैं जिन्होंने देश का प्रतिनिधित्व किया है। चाहे वो राहुल द्रविड हो, रवि शास्त्री या अनिल कुंबले हो। उन्हें उम्मीद है कि यह ट्रेंड जारी रहेगा। अगर हम राहुल द्रविड की बात करें तो वो बाकी लोगों के मुकाबले ज्यादा पैशनेट हैं। मैं विश करता हूं कि काश मैने इन कोचिस के अंडर खेला हो।”

इससे पहले IPL में लखनऊ सुपर जाइंट्स के मेंटोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच भी रह चुके हैं गंभीर

इससे पहले गौतम IPL में लखनऊ सुपर जाइंट्स के मेंटोरऔर कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच भी रह चुके हैं। भारतीय टीम के कोच के रूप में 31 दिसंबर 2027 तक काम करेंगे। 

मैं कुछ कहने वाला कौन होता हूं: जय शाह

गौतम गंभीर के कोच चुने जाने के बाद BCCI सचिव जय शाह ने कहा है कि, “एक बार हमने गौतम को चुन लिया और वो तीनों फॉर्मैट में काम करने के लिए तैयार हैं तो मैं कुछ कहने वाला कौन होता हूं। 70 प्रतिशत खिलाड़ी तीनों फॉर्मैट में एक तरह से ही रहते हैं। हमारे पास NCA के कोच हैं। जब राहुल गांधी ब्रेक लेते थे तो हमार पास वीवी एस लक्षमण होते थे।”

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

भारत में पुरुष व महिला क्रिकेटर्स की सैलरी जान उड़ जाएँगे होश! सालाना इतने पैसे देता है BCCI

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । महिला क्रिकेट भी दुनिया भर में तेजी से उभर रहा है। अब अधिकांश देशों की टीमें सक्रिय हैं। क्रिकेट...
spot_img

Latest Stories

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...