नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पेरिस ओलंपिक 2024 में नीरज चोपड़ा ने भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता है। बता दें कि, खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन देते हुए 89.45 मीटर की दूरी तक भाला फेंक कर कमाल कर दिया। नीरज चोपड़ा इतने फिट हैं, इसकी यह वजह है कि वह प्रॉपर डाइट प्लान फॉलो करते हैं। नीरज चोपड़ा का डाइट प्लान ट्रेनिंग के पहले और ट्रेनिंग के बाद में अलग-अलग रहता है। खिलाड़ी ट्रेनिंग से पहले जूस, केला नारियल पानी पीते हैं। इसके अलावा ट्रेनिंग के बाद प्रोटीन शेक लेते हैं।
नीरज चोपड़ा ने बताया डाइट प्लान
नीरज चोपड़ा ने अपने डाइट प्लान का खुलासा करते हुए एक इंटरव्यू में बताया है की ट्रेनिंग के पहले और ट्रेनिंग के बाद में वह कैसा डाइट लेते हैं। इसके अलावा वह प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए अंडे भी खाते हैं। इतना ही नहीं, नॉनवेज को लेकर नीरज ने कहा है कि वह इसे टेस्ट के लिए खाते हैं। नीरज चोपड़ा ने बताया कि कई बार उन्हें विदेश में वेज डायट नहीं मिल पाता है, जिसकी वजह से उन्हें नॉनवेज खाना पड़ता है।
मीठे में खाते हैं ये चीजें
नीरज चोपड़ा ने मीठे को लेकर भी अपनी पसंद बताई है। मीठे में वह गुलाब जामुन या आइसक्रीम खाना पसंद करते हैं। इन चीजों को भी वह कभी-कभी खाते हैं। इसके अलावा खिलाड़ी चूरमा खाना पसंद करते हैं लंच में वह दही चावल और सब्जी खाते हैं। डिनर की बात की जाए तो नीरज चोपड़ा अपने डिनर में सूप, उबली हुई सब्जियां, सलाद और फ्रूट्स खाते हैं। इसके अलावा स्नेक्स में दूध, खजूर, गुड़ खाते हैं।
नीरज चोपड़ा का अब तक का प्रदर्शन
नीरज चोपड़ा के लिए साल 2020 काफी अच्छा रहा है। इस साल उन्होंने टोक्यो ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल जीता था। साल 2023 की बहुत खास रहा इस साल नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा नीरज चोपड़ा डायमंड लीग में भी गोल्ड जीत चुके हैं। नीरज चोपड़ा ने साल 2022 में गोल्ड और साल 2023 में सिल्वर मेडल जीता था।
खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




