back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘Animal Park’ में Bobby Deol का किरदार फिर जिंदा होगा, इस बार दर्शकों को मिला दोगुना रोमांच

Animal Park Update: साल 2023 की सबसे ब्लॉकबस्टर फिल्म एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई से कई रिकॉर्ड बनाए हैं। फिल्म क्रिटिक्स से मिले पॉजिटिव रिव्यू के अतिरिक्त एनिमल को दर्शकों से भी भरपूर प्यार मिला है।

नई दिल्ली, रफ्तार। साल 2023 की सबसे ब्लॉकबस्टर फिल्म एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई से कई रिकॉर्ड बनाए हैं। फिल्म क्रिटिक्स से मिले पॉजिटिव रिव्यू के अतिरिक्त एनिमल को दर्शकों से भी भरपूर प्यार मिला है। नतीजतन, फिल्म ने देश में 542.93 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसके साथ फैंस ‘एनिमल‘ के दूसरे भाग की भी मांग कर रहे। ऐसे में मेकर्स ने भी ‘एनिमल’ के दूसरे भाग एनिमल पार्क को भी अनाउंस कर दिया है। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा सबसे ज्यादा बॉबी देओल को दर्शकों ने पसंद किया गया था। मेकर्स ने ‘एनिमल पार्क’ में बॉबी के किरदार को ज्यादा स्क्रीन टाइम देने की पूरी प्लानिंग की है।

रणबीर के अलावा बॉबी ही फिल्म के यूएसपी

‘एनिमल पार्क’ में मेकर्स एक्शन के साथ इमोशन ड्रामा भी दिखाएंगे। ताकि फैमिली ऑडियंस को भी अट्रैक्ट किया जा सके। इतना ही नहीं ‘एनिमल’ में जो बॉबी देओल का किरदार मर जाता है, वह ‘एनिमल पार्क’ में फिर से जिंदा किया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि रणबीर के अलावा बॉबी फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी साबित हुए हैं। हालांकि उनका किरदार पार्ट एक में मर जाता है, लेकिन निर्माता ‘एनिमल पार्क’ में पुनर्जीवित करने की योजना बना रहे हैं।

फिल्म की स्टारकास्ट

टी-सीरीज, सिने1 स्टूडियोज और भद्रकाली पिक्चर्स के बैनर तले बनी फिल्म एनिमल में रणबीर और बॉबी के अलावा अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी भी अहम रोल में हैं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत! तिहाड़ जेल में किया सरेंडर, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार को हाईकोर्ट ने राजपाल यादव को सरेंडर करने की डेडलाइन बढ़ाने से इनकार कर दिया। अभिनेता के वकील ने अदालत...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...