back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Animal: रणबीर की ‘एनिमल’ रिलीज होते ट्रेंड करने लगा #AnimalMovie, इन 2 सीन पर थिएटरों पर खूब बज रहीं तालियां

Film Animal Release: एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल रिलीज हो गई है। पहली बार बॉलीवुड का चॉकलेटी बॉय खूंखार शख्स का किरदार निभाते दिखा। इस वजह से फिल्म थिएटरों में बवाल काट रही है।

नई दिल्ली, रफ्तार। एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म एनिमल (Animal) रिलीज हो गई है। पहली बार बॉलीवुड का चॉकलेटी बॉय खूंखार शख्स का किरदार निभाते दिखा। इस वजह से फिल्म थिएटरों में बवाल काट रही है। वहीं, थिएटर गए कुछ लोगों ने फिल्म के दमदार सीन्स की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है। ये अब तेजी से वायरल हो रहे हैं।

यूजर्स बता रहे ब्लॉकबस्टर

रणबीर के ये सीन्स सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही #AnimalMovie ट्रेंड करने लगा। यूजर्स एक्शन से भरपूर सीन्स को देखकर फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। वायरल हो रहे सीन्स में रणबीर का बाइक पर बैठे लंबे बालों में धांसू लुक नजर आया है, जिस पर फैंस तालियां बजाकर एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे।

आज ही तोड़ सकती है ‘टाइगर 3’ का रिकॉर्ड

दूसरे सीन में रणबीर स्कूल में गन लिए हुए दिख रहे। इस सीन पर थिएटरों में खूब शोर सुनाई दी। इन वीडियो को देखकर साफ कहा जा सकता है कि रणबीर के कॅरियर के लिए यह फिल्म काफी अच्छी साबित होने वाली है। फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिला है.। इसका टाइम 3 घंटे 21 मिनट है। कहा जा रहा कि फिल्म पहले दिन सलमान खान की ‘टाइगर 3’ का रिकॉर्ड तोड़ने वाली है। बता दें ‘एनिमल’ में बॉबी देओल के किरदार की भी काफी चर्चा हो रही है। फिल्म में दोनों का फाइट सीन फैंस को खूब पसंद आ रहा है। अनिल कपूर और रश्मिका भी फिल्म में अहम किरदार में हैं।

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने 

Advertisementspot_img

Also Read:

रामायण में काम करने को लेकर इंदिरा ने बताई बड़ी बात कहा-मैंने सेट पर देखा है एक्टर्स का ऐसा-ऐसा बर्ताव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फिल्म 'एनिमल' में रश्मिका मंदाना की मां का किरदार निभा चुकीं सीनियर एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णन अब बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्मों...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵