Animal BO Collection: 'एनिमल' ने फिल्म पठान, जवान, दंगल का तोड़ा रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन

India vs South Africa: रणबीर कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म एनिमल की दीवानगी 10 दिन बाद भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रही है। ‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले दिन से गर्दा उड़ा रही है।
फिल्म एनिमल का सीन।
फिल्म एनिमल का सीन।@AnimalTheFilm एक्स सोशल मीडिया।

नई दिल्ली, रफ्तार। रणबीर कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म एनिमल की दीवानगी 10 दिन बाद भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रही है। ‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले दिन से गर्दा उड़ा रही है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 337.58 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसने दूसरे शुक्रवार को 22.95 करोड़ का कलेक्शन किया। दूसरे शनिवार फिल्म की कमाई 51.37 फीसदी बढ़ी। ‘एनिमल’ ने 34.74 करोड़ का कलेक्शन किया। अब फिल्मदूसरे रविवार यानी 10वें दिन 37 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ फिल्म की 10 दिनों की कमाई 427 करोड़ रुपए हो गई है।

10वें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म

‘एनिमल’ ने 10वें दिन 37 करोड़ कलेक्शन किया है। फिल्म 10वें दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली दूसरी फिल्म है।

10वें दिन सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्में

गदर 2-38.9 करोड़

एनिमल-37 करोड़

दंगल-30.69 करोड़

जवान-30.1 करोड़

संजू-28.05 करोड़

टाइगर जिंदा है-22.23 करोड़

पठान-13.5 करोड़

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in