back to top
34.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Randeep-Lin Marriage: रणदीप हुड्डा और लिन की मस्ती वाली तस्वीरें वायरल, फैंस ने ऐसे-ऐसे कमेंट से किया स्वागत

Randeep-Lin After Marriage Photos:पिछले हफ्ते शादी के बंधन में बंधे एक्टर रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम सोशल मीडिया पर छाए हैं। दोनों की शादी काफी चर्चित और सराही जा रही है।

नई दिल्ली, रफ्तार। पिछले हफ्ते शादी के बंधन में बंधे एक्टर रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम सोशल मीडिया पर छाए हैं। दोनों की शादी काफी चर्चित और सराही जा रही है। अब दोनों के रिसेप्शन से पहले इनकी मौज-मस्ती वाली तस्वीरें वायरल हुईं हैं। सोशल मीडिया पर वायरल फोटोज में दोनों मणिपुरी अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनके साथ परिवार के सदस्य और दोस्त भी हैं। फिलहाल रणदीप और लिन पूरा समय परिवार के साथ बीता रहे हैं। उनके साथ मस्ती कर रहे।

कपल की तारीफें कर रहे फैंस

परिवार के ही एक सदस्य ने इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इनमें रणदीप परिवार के एक सदस्य को उनकी शादी के बाद की पार्टी के लिए तैयार होने में मदद करते दिख रहे। एक्टर खुद सफेद और सुनहरे रंग की शेरवानी पहने हैं। उन्होंने अपनी शादी के बाद की पार्टी में इसे पहना था। इसके अलावा कई फोटोज हैं, जिनमें वह पूजा और परिवार के साथ खाना खाते दिख रहे। इन फोटोज को सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। फैंस कपल की खूब तारीफें कर रहे हैं।

मुंबई में कब है इनका रिसेप्शन?

फैंस के साथ उनके दोस्त मुंबई में उनके रिसेप्शन का इंतजार कर रहे हैं। रणबीर और लिन ने बताया था कि वह मुंबई में 11 दिसंबर को दोस्तों और इंडस्ट्री सेलेब्स के लिए रिसेप्शन रखेंगे। कपल के एक करीबी ने बताया-‘रणदीप और लिन के दोस्तों की लिस्ट काफी बड़ी है। जो मुंबई में उनके साथ काम करते और रहते हैं, उनके लिए रिसेप्शन की तैयारियां जारी हैं। बताया जा रहा कि इस दौरान भी दोनों मणिपुरी पारंपरिक पोशाकों में नजर आ सकते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत! तिहाड़ जेल में किया सरेंडर, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार को हाईकोर्ट ने राजपाल यादव को सरेंडर करने की डेडलाइन बढ़ाने से इनकार कर दिया। अभिनेता के वकील ने अदालत...
spot_img

Latest Stories

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

LPG गैस की किल्लत को लेकर बोले AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कहा- आने वाले दिनों में…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान ईजरायल के बीच घमासान युद्ध...