back to top
28.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Randeep Hooda Wedding: रणदीप हुड्डा आज 10 साल छोटी गर्लफ्रेंड से करेंगे शादी, जानें कैसे मिले थे Lin से?

Randeep Hooda Lin Laishram Wedding:एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) खुद से 10 साल छोटी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम (Lin Laishram) आज शादी कर रहे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) खुद से 10 साल छोटी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम (Lin Laishram) आज शादी कर रहे हैं। मणिपुरी एक्ट्रेस-मॉडल लिन के साथ मणिपुर में शादी के बंधन में बंधेंगे। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

मणिपुर के फेमस मंदिर में लिया आशीर्वाद

हाल में दोनों ने मैरिड लाइफ के लिए मणिपुर के फेमस इम्फाल के इबुधौ मार्जिंग शांगलेन मंदिर में आशीर्वाद लिया था। दोनों की फोटो-वीडियो वायरल भी हो रही है। इस दौरान दोनों ट्रेडिशन और कल्चर अंदाज में दिखे थे। लिना साड़ी में नजर आईं, वहीं रणदीप हुड्डा ने भी ऑफ व्हाइट कलर का कुर्ता पजामा पहने थे।

महाभारत के अंश को ध्यान में रखकर करेंगे शादी

दोनों की शादी मणिपुरी परंपरा के अनुसार होगी। इनकी शादी महाभारत के अंश को ध्यान में रखकर की जा रही है। मुंबई में रिसेप्शन दिया जाएगा। उसमें बॉलीवुड हस्तियां शिरकत करेंगी।

कैसे मिले थे दोनों?

लिन लैशराम मणिपुर की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कॅरियर की शुरुआत शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म ओम शांति ओम से की थी। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की फिल्म मैरी कॉम में नजर आई थीं। इसके अलावा कुछ फिल्मों में काम किया है। बॉलीवुड में एंट्री बाद ही दोनों की मुलाकात हुई थी। दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। 2021 में भी दोनों के अफेयर की चर्चा जोरों पर थी। हालांकि दोनों ने इस साल दिवाली पर रिश्तों को ऑफिशियल किया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

Sonu Sood ने Rajpal Yadav के लिए जताया समर्थन, कहा-उन्हें वह राहत मिले जिसके वे हकदार हैं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अभिनेता सोनू सूद ने राजपाल यादव के लिए खुलकर समर्थन जताया है, जिनकी आज दिल्ली हाई कोर्ट में करीब 9‑करोड़ के...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...