back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आइरा खान अपने पापा आमिर की इस आदत से हैं बेहद परेशान, बोलीं- उनकी वजह से मुझे शर्मिंदा…

आइरा खान ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में आमिर खान की एक बुरी आदत का खुलासा किया है। इतना ही नहीं, आइरा ने उस आदत से जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी बताया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड सुपरस्‍टार आमिर खान की बेटी आइरा खान इन दिनों सोशल मीडिया खूब ट्रोल हो रही हैं। इस ट्रोलिंग का जिम्‍मेदार आइरा ने अपने पिता आमिर को माना है। हाल ही में एक इंटरव्‍यू में आइरा इस ट्रोलिंग से जुड़ा पूरा किस्‍सा साझा किया। 

दरअसल, कुछ दिनों पहले आइरा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस के साथ एक फोटो शेयर की थी। इस फोटो में आइरा की ड्रेस कुछ खास नहीं थीं, तब लोगों ने उनकी ड्रेसिंग सेंस का खूब मजाक बनाया था। लोगों ने यहां तक कह दिया था कि आमिर की बेटी को स्टाइलिश सेंस की जरूरत है। इससे आहत आइरा निक की तस्वीर और उसके पीछे का पूरा किस्सा बताया। 

इंस्टाग्राम पर ट्रोल किया जाता है

आइरा खान ने कहा कि निक के साथ वो फोटो नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र के इनोग्रेशन की है। उन्‍होंने बताया कि मुझे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि निक जोनस भी वहां आने वाले हैं और वो इवेंट इतना शानदार होगा। जब भी किसी इवेंट में जाने की बात आती है तो पापा अच्‍छे से नहीं बताते कि कहां कौन से इवेंट में जा रहे हैं, बस फोन कर देते हैं कि ‘अरे, हमें फलानी जगह जाना है। वे न तो मुझे ड्रेस कोड बताते हैं और न ही ये बताते हैं कि किस चीज का इवेंट है। ऐसे में मैं अपने हिसाब से तैयार हो कर चली जाती हूं और फिर मुझे इंस्टाग्राम पर ट्रोल किया जाता हैा 

इवेंट में पहुंचकर हुईं थी खूब शर्मिंदा 



आइरा ने आगे कहा, “मुझे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि हम इतने फैंसी इवेंट के लिए जा रहे हैं। मुझे नहीं पता था कि हम किस लिए जा रहे हैं। जब मैं वहां पहुंची और मैंने देखा तब मैं इतनी शर्मिंदा हुई क्या बताऊं।”

आइरा ने निक जोनस से कही ये बातें 

आइरा ने बताया कि उन्‍होंने निक जोनस के पास जाकर फोटो खिंचाई थी। मैंने निक जोनस से कहा कि मैं लोगों के पास जाकर फोटो नहीं मांगती हूं, क्योंकि मुझे पता है कि लोग परेशान हो जाते हैं। लेकिन मेरी बेस्टफ्रेंड जब पांच साल की थी तब वो आपके साथ शादी करने के सपने देखती थी, इसलिए मुझे आपके साथ फोटो लेनी पड़ेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम करके अपनी एक्टिंग का जादू ऐसे चलाया है...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Elections 2026: Kanthi Uttar सीट पर किसका पलड़ा भारी? जानें पूरा राजनीतिक समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

IPL 2026: DC vs LSG क्लैश से पहले जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, किसका पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi Capitals और Lucknow Super Giants...

बिहार में बदल गए बिजली बिल के नियम, अब समय के हिसाब से देना होगा पैसा; जानिए क्या है ये नया सिस्टम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार में बिजली उपभोक्ताओं के लिए...

Sonam Kapoor के दूसरे बेटे की पहली तस्वीर हुईं वायरल, फैंस बरसा रहे हैं प्यार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵