नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ‘रॉकस्टार’ और ‘मैं तेरा हीरो’ जैसी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस नरगिस फाखरी काफी चर्चाओं में रहती है। लेकिन इस बार उनके सुर्खियों में आने की वजह उनकी बहन आलिया फाखरी हैं। एक्ट्रेस की बहन आलिया को पुलिस ने हाल ही में गिरफ्तार किया है। रिपोट्स के अनुसार उनपर एक नहीं बल्कि 2 हत्या का आरोप है।
क्या है पूरा मामला?
एक रिपोर्ट के मुताबिक, रगिस फाखरी की बहन आलिया फाखरी ने न्यूयॉर्क के क्वींस में दो मंजिला गैराज में आग लगा दी, जिसमें एडवर्ड जैकब्स और अनास्तासिया ‘स्टार’ एटियेन रहते थे। रिपोट्र्स में बताया जा रहा है कि धुएं में सांस लेने और थर्मल चोटों की वजह से दोनों की मौत हो गई। इसके साथ ही ये खबर सामने आई कि एडवर्ड जैकब्स आलिया फाखरी के एक्स बॉयफ्रेंड थे। और एटियेन उनकी दोस्त थी। मामले के सामने आने के बाद न्यूयॉर्क पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और क्वींस क्रिमिनल कोर्ट में पेश किया।
पड़ोसियों का आया बयान
घटना के बाद जब पुलिस और मीडिया ने वह आसपास मौजूद पड़ोसियों से बात कि तो उन्होंने बताया, ‘हमें कुछ जलने की हल्की सी गंध आई।हमें नहीं पता कि ये सब कैसे हुआ किस चीज से आग लगी लेकिन हम लोग बाहर भागे तो देखा कि सीढ़ियों पर रखे सोफे में आग लगी हुई थी।इसके साथ ही रिपोट्स के अनुसार पुलिस को बताया गया कि आलिया पहले सभी से कहती थी कि वह उसका घर जला देगी, वह उसे मार डालेगी।
नरगिस फाखरी की मां का आया बयान
अब इस पुरे मामले में नरगिस फाखरी की मां का एक बयान सामने आया है। उन्होंने न्यूज आउटलेट से बात की और इस बात से इनकार किया कि उनकी बेटी ने ऐसा कुछ भी किया है। उन्होंने बयान में कहा ‘मुझे नहीं लगता कि वह किसी की हत्या कर सकती है।वह एक ऐसी इंसान है, जो हर किसी का ख्याल रखती है उसने हर किसी की मदद करने की कोशिश की।’





