back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Samantha Ruthprabhu: बीते दिनों को याद कर भावुक हुई सामंथा, लिया ये बड़ा फैसला

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाने के बाद बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ने वाली एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इस समय अपने एक फैसले के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं।

नई दिल्ली, हिन्दुस्थान समाचार। साउथ फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाने के बाद बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ने वाली एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इस समय अपने एक फैसले के कारण सुर्खियों में हैं। सामंथा ने अपने करियर को लेकर एक बेहद अहम फैसला लिया है। मालूम हो कि वह एक्टिंग से ब्रेक लेकर अपनी सेहत पर ध्यान देंगी। सामंथा लगभग एक साल से मायोसिटिस से जूझ रही हैं।

Samantha RuthPrabhu s2.PNG

सामंथा की सेहत को लेकर फैंस ने की दुआ

सामंथा ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक सेल्फी पोस्ट की। कैप्शन में उन्होंने लिखा, ”यह सबसे लंबे और कठिन छह महीने रहे। आख़िरकार यह ख़त्म हो गया।” सामंथा की इस पोस्ट को पढ़ने के बाद फैंस ने उनके लिए चिंता जाहिर की है। पिछले छह महीने से उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही हैं। इसके साथ ही उन्हें मायोसिटिस बीमारी के कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ा।

Samantha RuthPrabhu samantha.PNG

मायोसिटिस ने सामंथा के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाला

मायोसिटिस ने सामंथा के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है। इलाज के बाद जब भी वह मीडिया या कैमरे के सामने आईं तो इसका असर अक्सर उनके चेहरे पर देखने को मिला। इस बीमारी के चलते अब उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लेने का बड़ा फैसला लिया है। वह करीब एक साल तक किसी प्रोजेक्ट पर काम नहीं करेंगी और सिर्फ अपनी सेहत पर ध्यान देंगी। माना जा रहा है कि इसके लिए उन्होंने आने वाली फिल्मों के लिए ली गई एडवांस रकम भी निर्माताओं को लौटा दी है।

Samantha RuthPrabhu s4.PNG

एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म ”कुशी” की शूटिंग कर रही

सामंथा इस साल कोई भी तेलुगु या बॉलीवुड फिल्म स्वीकार नहीं करेंगी। फिलहाल वह एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म ”कुशी” की शूटिंग कर रही हैं। यह इस फिल्म की शूटिंग का आखिरी शेड्यूल है और इसे अगले दो से तीन दिनों में पूरा भी कर लिया जाएगा। इसी तरह उन्होंने सीरीज ”सिटाडेल” की शूटिंग भी पूरी कर ली है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

फरवरी 2026 में सिनेमा का धमाका: रोमांस से लेकर एक्शन तक, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 6 बॉलीवुड फिल्में

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । फरवरी 2026 फिल्म प्रेमियों के लिए खास रहने वाला है। वैलेंटाइन वीक के चलते जहां कई रोमांटिक कहानियां...
spot_img

Latest Stories

Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 की कमाई में आया बदलाव, जानिए 16वें दिन का कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

UP Toll Tax & FASTag Rules: यूपी में महंगा हुआ एक्सप्रेसवे सफर, जानिए नई दरें और एक्स्ट्रा कटे पैसे कैसे पाएं वापस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे पर सफर...

फिल्म Ramayana के टीजर में Ranbir Kapoor का लुक छाया, सेलेब्स ने किया रिएक्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 2026 की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'रामायण'...

Samsung Vs Apple: गैजेट की दुनिया में Apple से आगे निकली Samsung, इन प्रोडक्ट्स में अब भी Apple पीछे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टेक इंडस्ट्री में Samsung और Apple...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵