back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Avika Gor Marriage: छोटी आनंदी की शादी की तैयारियां शुरू! अविका गौर की हल्दी सेरेमनी में नजर आए ये स्टार्स

टीवी की लोकप्रिय 'छोटी आनंदी' अविका गौर मंगेतर मिलिंद चंदवानी के साथ भव्य शादी रचाएंगी, जिसकी रस्में टीवी पर अब चल रही है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । मशहूर टीवी शो ‘बालिका वधू’ से ‘छोटी आनंदी’ के रूप में हर घर में पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस अविका गौर अब दुल्हन बनने जा रही हैं। उनके जीवन का यह खास पल भी दर्शकों से छुपा नहीं रहेगा, क्योंकि अविका अपने मंगेतर मिलिंद चंदवानी संग टीवी पर ही शादी रचाएंगी। शादी की रस्में जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं और हल्दी-संगीत की झलकियां इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं।

View this post on Instagram

‘बालिका वधू’ से टीवी की दुनिया में मासूम ‘आनंदी’ बनकर करोड़ों दिलों पर राज करने वाली अविका गौर अब एक नई पारी की शुरुआत करने जा रही हैं। उनके जीवन का यह सबसे खास पल भी टीवी स्क्रीन पर लाइव नजर आएगा, जब वह अपने मंगेतर मिलिंद चंदवानी संग 30 सितंबर को शादी के बंधन में बंधेंगी। इस खास शादी का स्पेशल टेलीकास्ट 10 और 11 अक्टूबर को कलर्स टीवी और जियो सिनेमा पर किया जाएगा। लेकिन शादी से पहले ही एक इमोशनल प्रोमो ने फैंस की आंखें नम कर दीं।

राधे मां को शादी का कार्ड दिखाते हुए भर आईं आंखें

हाल ही में सामने आए एक प्रोमो में अविका गौर, राधे मां को अपने शादी का आलीशान वेडिंग कार्ड दिखाते हुए नजर आईं। कार्ड की भव्यता जहां हर किसी को चौंका रही है, वहीं अविका का भावुक अंदाज दिल छू लेने वाला है।

कार्ड थमाते हुए अविका ने कहा, कलर्स से मेरा रिश्ता बहुत पुराना है।

वहीं मिलिंद चंदवानी ने मुस्कुराते हुए कहा, रील लाइफ में ये वधू यहीं बनी थीं, रियल लाइफ में भी मेरी वधू यहीं बनेंगी।

अविका ने आगे कहा,यही मंडप लगेगा और यहीं होगी पूरी दुनिया के सामने हमारी शादी।

टीवी पर गूंजेगी शहनाइयों की धुन, नेहा कक्कड़ मचाएंगी धमाल

इस स्पेशल वेडिंग एपिसोड को और यादगार बनाने के लिए मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ भी परफॉर्म करती नजर आएंगी। संगीत सेरेमनी से लेकर शादी तक, हर रस्म को रंगीन बनाने के लिए सेट को किसी राजसी महल की तरह सजाया गया है।

टीवी इतिहास में पहली बार ऑनस्क्रीन शादी, ऑफस्क्रीन सच्चाई

अविका और मिलिंद की ये शादी न सिर्फ एक रियल मोमेंट होगा, बल्कि भारतीय टेलीविजन के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा जब कोई रियल कपल, रियल शादी नेशनल टेलीविजन पर ऑनस्क्रीन सेट पर ही रचाएगा।

हल्दी में मस्ती, संगीत में रंग… स्टार्स का लगा मेला

23 सितंबर को ‘पति, पत्नी और पंगा’ शो के सेट पर अविका और मिलिंद की हल्दी व संगीत सेरेमनी धूमधाम से संपन्न हुई। इस फंक्शन में टीवी इंडस्ट्री के कई चर्चित चेहरे शामिल हुए। तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा जैसे सितारों ने अपनी मौजूदगी से महफिल को रोशन किया। हल्दी में जहां लड़कों ने मिलिंद के कपड़े फाड़कर मस्ती का पारा चढ़ा दिया, वहीं अविका पर फूल बरसाते हुए नजारा किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था। दोनों ही पीले रंग में रंगे खुशी से झूमते नजर आए।

शादी के मंच पर भावुक हुईं अविका, कहा- “कलर्स से पुराना रिश्ता है”

शो के एक प्रोमो में अविका गौर अपनी शादी का भव्य वेडिंग कार्ड राधे मां को दिखाते हुए भावुक हो जाती हैं। उन्होंने कहा, कलर्स से मेरा रिश्ता बहुत पुराना है। इस पर मिलिंद ने भी दिल छू लेने वाली बात कही, रील लाइफ में ये वधू यहीं बनी थीं, रियल लाइफ में भी मेरी वधू यहीं बनेंगी।

30 सितंबर को बंधेगी शादी के बंधन में, टेलीकास्ट की भी तारीख तय

अविका और मिलिंद की शादी 30 सितंबर को होगी। इसकी भव्य झलकियां दर्शक 10 और 11 अक्टूबर को कलर्स टीवी और जियो सिनेमा/हॉटस्टार पर देख सकेंगे। शो में सिंगर नेहा कक्कड़ भी अपनी शानदार परफॉर्मेंस से महफिल लूटेंगी। दोनों परिवारों की मौजूदगी ने इस आयोजन को और खास बना दिया। अविका और मिलिंद के डांस वीडियो और हल्दी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उन्हें नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।’बालिका वधू’ की मासूम आनंदी अब बन गई हैं एक नई शुरुआत की दुल्हनिया और ये खुशी अब सिर्फ परिवार तक नहीं, बल्कि पूरे देश के सामने मनाई जा रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...