back to top
21.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Tiger 3 में सलमान का साथ देंगे 2 बड़े जासूस, Shahrukh के बाद Hrithik Roshan की भी एंट्री

Tiger 3 Release: सलमान खान की टाइगर फ्रेंचाइजी से शुरू हुआ यशराज फिल्म्स का स्पाई यूनिवर्स हर गुजरते दिन के साथ और बड़ा हो रहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सलमान खान की टाइगर फ्रेंचाइजी से शुरू हुआ यशराज फिल्म्स का स्पाई यूनिवर्स हर गुजरते दिन के साथ और बड़ा हो रहा है। स्पाई यूनिवर्स की सबसे खास बात फिल्म की स्टार कास्ट और निर्देशन और कमाल के एक्शन हैं। ये फिल्मों को ब्लॉकबस्टर बनाते हैं। यशराज फिल्म्स अपने इसी स्पाई यूनिवर्स को आगे बढ़ाते हुए लेकर आ रहे हैं टाइगर फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट, टाइगर 3। इसमें सलमान खान और कैटरीना कैफ सुपर स्पाई एजेंट के रूप में नजर आएंगे।

पिछली थ्रिलर फिल्मों का भी क्रॉसओवर

टाइगर 3 में यशराज फिल्म्स की पिछली स्पाई थ्रिलर फिल्मों का भी क्रॉसओवर भी देखने को मिलेगा। टाइगर 3 में शाहरुख खान के अलावा टाइगर 3 में वॉर के स्पाई एजेंट कबीर यानी ऋतिक रोशन भी स्पेशल रोल में नजर आएंगे। यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स के सबसे पहले जासूस सलमान ने शाहरुख खान की फिल्म पठान में टाइगर के रूप में एंट्री लेकर स्पाई थ्रिलर का क्रॉसओवर किया था। यह दर्शकों को काफी पसंद आया। इस पैटर्न को फॉलो करते हुए अब यशराज फिल्म्स अपनी अगली स्पाई थ्रिलर टाइगर 3 में अपने दो बड़े जासूसों का क्रॉसओवर करने जा रही है। आदित्य चोपड़ा ने वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में क्रॉसओवर करने का फैसला किया है। टाइगर 3 में ऋतिक की एंट्री की जानकारी फिलहाल सीक्रेट रखी गई है। लोगों को उनका सरप्राइज डायरेक्ट थिएटर में देखने को मिलेगा।

3 सुपरस्टार एक ही यूनिवर्स और फिल्म में

तीन सबसे बड़े सुपरस्टार सलमान, शाहरुख और ऋतिक -एक ही यूनिवर्स में और अब एक ही फिल्म भी हैं। यह निश्चित रूप से सभी दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा। टाइगर 3 में कबीर की एंट्री इस स्पाई यूनिवर्स के भविष्य में कुछ विशेष की शुरुआत है। हालांकि अभी इस बारें में कोई डिटेल सामने नहीं आई है कि ये तीनों सुपर जासूस एक ही फ़्रेम में रहेंगे या कुछ अलग प्लान किया गया है।

अगली स्पाई थ्रिलर वॉर 2

यशराज फिल्म्स की अगली स्पाई थ्रिलर वॉर 2 होगी। उसमें ऋतिक रोशन के साथ जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके बाद शाहरुख और सलमान के साथ एक और स्पाई थ्रिलर आएगी टाइगर वर्सेस पठान है, जिसे सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित किया जाएगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की फिल्म 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। सलमान खान एक बार फिर से...
spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...

LPG Scam: गैस बुकिंग के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड! ऐसे पहचानें स्कैम और बचाएं अपना पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देशभर में एलपीजी गैस बुकिंग से...

कौन हैं कार्तिकेय भगवान, जानिए इनके जन्म और शक्ति के बारे में सब कुछ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म ग्रंथों में भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵