back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Tiger 3: टाइगर 3 का ट्रेलर चंद घंटों में रिकॉर्ड इतने मिलियन लोगों ने देखा, इमरान हाशमी के लुक ने किया कमाल

Tiger 3: सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म टाइगर 3 का आज दोपहर ट्रेलर रिलीज हो गया। ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन दिखेगा।

नई दिल्ली, रफ्तार। सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म टाइगर 3 का आज दोपहर ट्रेलर रिलीज हो गया। ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन दिखेगा। चंद घंटों में यू-ट्यूब पर ‘Tiger-3’ के ट्रेलर को 2 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है। यशराज बैनर तले बनी स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म में सलमान फिर से एक्शन अवतार में नजर आएंगे।

कटरीना का एक्शन तो इमरान हाशमी का विलेन लुक छाया

फिल्म सलमान की पत्नी का किरदार निभा रहीं कटरीना कैफ भी एक्शन का डबल डोज लेकर आईं हैं। वैसे, इन सबके बीच किसी के लुक का बेसब्री से फैंस इंतजार कर रहे थे तो वह थे इमरान हाशमी। इस एक्टर की स्पाई यूनिवर्स फिल्म में नई एंट्री है, उनका लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।

बढ़े बाल, सफेद दाढ़ी और ओवरकोट में इमरान

इमरान पहली बार सलमान खान (Salman Khan) और कटरीना कैफ के साथ टाइगर-3 में काम कर रहे हैं। टाइगर 3 से पहले इमरान हाशमी का ऐसा लुक उनके फैंस ने नहीं देखा होगा। बढ़े बाल और सफेद दाढ़ी और ओवरकोट पहने इमरान का यह लुक सबसे बेहतरीन और हटके लुक है। एक्टर के लुक के साथ मेकर्स ने नया पोस्टर रिलीज किया है। उसमें वह सलमान और कटरीना कैफ के साथ टाइगर 3 के पोस्टर पर नजर आ रहे हैं।

इमरान बोले-इस बार खेल एक्शन का नहीं, बल्कि दिमाग का होगा

टाइगर के अब तक दो भाग रिलीज हुए हैं। इस तीसरे भाग में खतरनाक विलेन बने इमरान टाइगर को कैसे मात देंगे, यह जानने के लिए दर्शक उत्सुक हैं। ट्रेलर में इमरान कहते हैं कि इस बार खेल एक्शन का नहीं, बल्कि दिमाग का होगा। ‘टाइगर’ से बदला लेने के मकसद से उनके परिवार को निशाना बनाने वाले इमरान इस बार सलमान के साथ ‘दिमागी’ खेल खेलते नजर आएंगे। फिल्म 12 नवंबर को दिवाली पर रिलीज होनी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ पहली बार आईं नजर, चेहरे पर दिखा अलग ही निखार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्री कैटरीना कैफ मां बनने के तीन महीने बाद पहली बार पब्लिक में नजर आईं और उनकी एक...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...