back to top
19.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमिताभ बच्चन ने की बेटे अभिषेक बच्चन की तारीफ, बोले – जो बोलते हैं बोलने दो…

अभिषेक बच्चन की फिल्म 'आई वांट टू टॉक' हाल ही में रिलीज हुई है। इसकी तारीफ अब अमिताभ बच्चन ने की है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। शूजीत सरकार के डायरेक्शन की फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ में अभिषेक बच्चन की खूब तारीफ हुई है। फिल्म को लोगों की खूब तारीफ मिल रही है Abhishek Bachchan की एक्टिंग भी लोगों को बहुत पसंद आई। वहीं, बॉक्स ऑफिस पर कमाई की बात करें तो कुछ खास कारोबार नहीं हुआ है। इसी बीच अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में बेटे की फिल्म को लेकर तारीफ की है।

अमिताभ बच्चन ने की तारीफ

अमिताभ बच्चन ने बेटे अभिषेक बच्चन की खूब तारीफ की है। बिग बी ने लिखा, ‘कुछ फिल्में आपको मनोरंजन के लिए आती हैं, कुछ फिल्में आपको फिल्म बनाने के लिए आमंत्रित करती हैं, मैं बस यही कहना चाहता हूं यह आपको फिल्म बनने के लिए आमंत्रित करता है..! यह आपको आपकी सीट से धीरे से उठाता है थिएटर में उतने ही धीरे से ले जाता है स्क्रीन के अंदर रखता है और आप इसे देखते हैं। इससे भागने की इच्छा का कोई मौका नहीं और अभिषेक आप अभिषेक नही हैं आप फिल्म के अर्जुन सेन हैं।’

बिग बी ने पिता को याद कर कही ये बात

अमिताभ बच्चन ने अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की लाइन को याद किया। एक्टर ने लिखा, ‘अच्छे ने अच्छा और, बुरे ने बुरा जाना मुझे, जिसकी जितनी जरूरत थी, उसने उतना ही पहचाना मुझे। वे जो कहते हैं उन्हें कहने दें, लेकिन मैं यही कहता हूं। मुझमें अच्छाई के लिए लालच अच्छा हो सकता है। आपका लालच बुरा भी हो सकता है, लेकिन अच्छा सोचना या बुरा सोचना आपकी ‘ज़रूरत’ थी.. और यही मेरी पहचान थी, मैं जो था वैसा नहीं था, या सोचो या मुझे अच्छा समझो, इतना तो तुम मुझे समझ सकते हो।’

अमिताभ बच्चन ने दोहराई हरिवंश राय बच्चन की लाइन

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग का अंत करते हुए लिखा, ‘उन्हें जो कहना है कहने दीजिए.. लेकिन मैं यही कहता हूं। फिल्म के लिए कहना और मुझे मेरे पूज्य बाबूजी के शब्द याद आ रहे हैं, अच्छे लोगों ने मुझे अच्छा समझा, बुरे लोगों ने मुझे बुरा समझा.. जिसकी भी जरूरत थी, उनकी जरूरत थी, क्या उन्होंने मुझे उसी रूप में पहचाना। मुझे अच्छा या बुरा समझना उनकी ‘जरूरत’ थी.. जो भी उनकी ‘जरूरत’ थी, उन्होंने मुझे उसी रूप में पहचाना।’

कब रिलीज हुई थी फिल्म

अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ 22 नवंबर को रिलीज हुई थी। अभिषेक बच्चन इस फिल्म में लीड रोल प्ले करते नजर आए। फिल्म में जॉनी लीवर और अहिल्या बामरू जैसे कलाकार भी नजर आए। फिल्म की कहानी भी बेहद मजेदार है, जो एक NRI के इर्द गिर्द घूमती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

प्रहार नाम का मतलब – Prahar Name Meaning

Prahar Name Meaning – प्रहार नाम का मतलब :Attack/वार,...

सैलरी तो बढ़ी लेकिन जेब है खाली…जानिए क्या है लाइफस्टाइल इंफ्लेशन और इससे बचाव के तरीके

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पैसा किसे प्यारा नहीं होता? लोग...

West Bengal Assembly 2026: बिधाननगर सीट पर किसका रहा है पलड़ा भारी, जानिए यहां का सियासी इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव मुहाने...

जब देश में है तेल के कुएं का भंडार तो भारत विदेशों से क्यों खरीदता है क्रूड ऑयल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस बात में कोई दोराहे नहीं...

LPG, CNG और PNG में क्या होता है अंतर? जानिए रसोई से गाड़ियों तक इन गैसों का काम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव, खासकर Iran...

Solo घूमने के लिए भारत की ये बेस्ट जगहें, जहां मिलेगा सुकून

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में ज्यादातर...