back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बॉक्स ऑफिस पर आई वॉन्ट टू टॉक की ढीली परफॉर्मेंस, पहले दिन का कलेक्शन आया सामने

अभिषेक बच्चन की फिल्म 'आई वॉन्ट टू टॉक' का पहले दिन का कलेक्शन सामने आया है। आंकड़ों से पता चलता है कि कारोबार निराशाजनक रहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘आई वॉन्ट टू टॉक’ 22 नवंबर को सिनेमा घर में रिलीज हो चुकी है। लोगों ने फिल्म में एक्टर की तारीफ की है लेकिन Box Office पर रिजल्ट अच्छा नहीं आया है। फिल्म ने पहले दिन छोटा सा कलेक्शन किया है। डायरेक्टर सुजीत सिरकार की यह फ़िल्म क्रिटिक्स और लोगों को इंप्रेस नहीं कर पाई है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर मेकर्स को निराश कर दिया है।

[EMBED]

View this post on Instagram

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan)

फिल्म ने की ओपनिंग डे पर कमाई

अभिषेक बच्चन की फिल्म ने ओपनिंग डे पर 25 लाख रुपए की कमाई की है। आने वाले वीकेंड में फिल्म को अच्छा कारोबार करने का मौका मिलेगा लेकिन शुरुआत बेहद धीमी रही है। Abhishek Bachachan ने फिल्म का ट्रेलर भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। एक्टर ने कैप्शन में लिखा, “अर्जुन से मिलिए! जो एक साधारण जीवन की तलाश में असाधारण चुनौतियों का सामना करता है। I Want To Talk सिनेमाघरों में 22 नवंबर को।”

क्या है फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी एक बाप बेटी के गिर्द गिर्द घूमती है। दूसरे एंगल में यह नजर आता है कि यह कहानी एक एनआरआई पर आधारित है। जो कैंसर की लड़ाई से आखिरी हद तक सामना करता है। फिल्म का प्रदर्शन कैसा भी रहा हो लेकिन अभिषेक बच्चन की खूब तारीफ हो रही है।

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो अभिषेक बच्चन, अहिल्या बामरू, टॉम मैकलारेन, जेनेट कार्टर, क्रिस्टिन गोडार्ड, जो रसेल, कैप्रिस ओट और माइक सियर्स अहम भूमिका में हैं। फिल्में हिंदी ही नहीं बल्कि विदेशी कलाकार भी है जिन्होंने बेहतरीन भूमिका निभाई है। फिल्म के प्रमोशन की बात करें तो यह एकदम चुपचाप रिलीज हुई है। फिल्म का ना कोई ग्रैंड इवेंट हुआ नहीं ठीक-ठाक प्रमोशन हुआ। एक यह वजह भी है की फिल्म पहले दिन संघर्ष कर रही है। आने वाला वीकेंड खास हो सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

यशवंत नाम का मतल-Yashwant Name Meaning

Yashwant Name Meaning - यशवंत नाम का मतलब: Endowed...

Skill Based Jobs: स्कूल पास करते ही इन फील्ड्स में बनाएं करियर, महीने के हजारो रुपये कमा लेंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बढ़ती जनसंख्या और कम होते अवसर...

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵