back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Baaghi 4 Collection Day 3: फिल्‍म ‘बागी 4’ ने वीकेंड का उठाया फ़ायदा, जानें तीसरे दिन का कलेक्‍शन

टाइगर श्रॉफ की फिल्‍म ‘बागी 4’ इस वक्त खूब सुर्खियां में है। हालांकि, फिल्म को दर्शकों से मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन जबर्दस्‍त कमाई की है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरनाज़ संधू की स्‍टारर फिल्‍म ‘बागी 4’ 5 सितंबर को रिलीज हुई। लंबे समय से चर्चित इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन शुरुआत की और उम्मीद से ज्यादा कमाई करते हुए दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया हासिल की।

ईद-ए-मिलाद की छुट्टी के बाद दूसरे दिन ‘बागी 4’ की कमाई में हल्की गिरावट दर्ज हुई, हालांकि बड़ी कमी नहीं आई। अच्छी खबर यह रही कि फिल्म ने रविवार को फिर जोर पकड़ा और रिलीज के तीसरे दिन शानदार कलेक्शन किया। आइए जानते हैं, तीसरे दिन की कुल कमाई कितनी रही।

‘बागी 4’ ने तीसरे दिन कितनी की कमाई?

‘बागी’ फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त ‘बागी 4’ में टाइगर श्रॉफ एक्शन से भरपूर खतरनाक अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। उनकी दमदार एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। वहीं, मिस यूनिवर्स हरनाज़ संधू ने डेब्यू में शानदार प्रदर्शन किया है। संजय दत्त का विलेन अवतार भी दर्शकों को खासा प्रभावित कर रहा है।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्‍म की मजबूत शुरुआत  

इसके अलावा, फिल्‍म ‘बागी 4’ इस वक्त खूब सुर्खियां बटोर रही है। हालांकि फिल्म को दर्शकों से मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत मजबूत रही। रिलीज के पहले दिन फिल्म ने करीब 12 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए शानदार ओपनिंग दर्ज की।

फिल्‍म ने चौथे दिन कितनी की कमाई

‘बागी 4’ के दूसरे दिन कलेक्शन में 22.92% की गिरावट दर्ज हुई और फिल्म ने 9.25 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 9 करोड़ रहा। इस तरह तीन दिनों में फिल्म की कुल कमाई लगभग 30 करोड़ रुपये हो गई है।

2025 की टॉप 10 ओपनिंग वीकेंड्स में हुई शामिल

‘बागी 4’ ने रविवार को रफ्तार पकड़ते हुए डबल डिजिट में कमाई की और दो दिनों में कुल कलेक्शन 30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इसके साथ ही फिल्म साल 2025 की टॉप 10 ओपनिंग वीकेंड्स में शामिल हो गई है। इसने अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ (29.62 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है और अब ‘जाट’ (40.62 करोड़) के रिकॉर्ड को चुनौती दे रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म Do Deewane Seher Mein, सामने आया सोशल मीडिया का रिव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रोमांस और रियल इमोशंस के साथ रिलीज हुई दो दीवाने सहर में आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर स्टारर इस मॉर्डन...
spot_img

Latest Stories

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵