नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपकी त्वचा रोज़मर्रा के तनाव, धूप और धूल-गंदगी से थकी-थकी और बेजान लग रही है, तो अब चिंता छोड़िए। क्योंकि आपकी खुद की रसोई में मौजूद हैं ऐसे जादुई उपाय जो मिनटों में आपकी स्किन को बना सकते हैं दमकती और बेदाग।बिना किसी महंगे प्रोडक्ट या पार्लर ट्रीटमेंट के, इन आसान घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप पा सकती हैं नेचुरल ग्लो और हेल्दी स्किन।
ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर बनाएं ‘जादुई लेप’
सामग्री:बेसन – 2 चम्मच
दही – 1 बड़ा चम्मच
हल्दी – 1 चुटकी
शहद – ½ चम्मच
कैसे बनाएं:इन सभी चीजों को एक कटोरी में अच्छे से मिलाएं और गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इस लेप को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15 मिनट बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए ठंडे पानी से धो लें। यह लेप न सिर्फ चेहरे की गंदगी हटाता है, बल्कि स्किन को देता है एक ताज़ा निखार और चमक।
धूप से झुलसी त्वचा का इलाज – टैन हटाने का असरदार तरीका
सामग्री:टमाटर का गूदा – 1 बड़ा चम्मच
दही – 1 बड़ा चम्मच
उपयोग विधि:दोनों को मिलाकर चेहरे और टैनिंग वाली जगहों पर लगाएं। 15–20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। टमाटर की एंटीऑक्सीडेंट और दही की ठंडक त्वचा को राहत देती है और टैनिंग दूर करती है।
चावल का आटा, शहद और अनार का रस मास्क
सोशल मीडिया पर मशहूर कंटेंट क्रिएटर रिदा थराना ने इस फेस मास्क का उपयोग किया है, जो उनकी त्वचा को चमकदार बनाता है। इसमें चावल का आटा, शहद और अनार का रस मिलाकर पेस्ट तैयार करें। यह मास्क त्वचा को एक्सफोलिएट करता है, मॉइस्चराइज करता है और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रदान करता है, जिससे त्वचा जवां और निखरी रहती है।
ऑयली स्किन और पिंपल्स के लिए घरेलू उपाय
सामग्री:मुल्तानी मिट्टी – 2 चम्मच
नीम पाउडर – ½ चम्मच
गुलाब जल – आवश्यकतानुसार
कैसे करें इस्तेमाल:सभी चीजों को मिलाकर एक चिकना पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो लें। नीम की एंटीबैक्टीरियल गुण और मुल्तानी मिट्टी की ठंडक ऑयली स्किन को संतुलित करती है और पिंपल्स से राहत दिलाती है।
सप्ताह में 2-3 बार इन फेस पैक्स का इस्तेमाल करें, पैक लगाने से पहले चेहरा साफ और सूखा होना चाहिए। धूप में निकलने से पहले हमेशा सनस्क्रीन लगाएं।




