नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। 1 नवंबर 2024 को बॉलीवुड की दो मोस्ट अवेटेड फिल्में रिलीज हुई है। इन फिल्मों में कार्तिक आर्यन की मूवी ‘भूल भुलैया 3’ और अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ शामिल है। बॉक्स ऑफिस पर दोनों ही फिल्में एक-दूसरे से क्लैश हो रही है। अब यह देखना दिलचस्प है कि किस फिल्म ने ओपनिंग डे पर बाजी मारी है।
भूल भुलैया 3 का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ के कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म ने 35.50 करोड़ रूपए की शानदार ओपनिंग की है। आने वाले पहले वीकेंड में फिल्म के कलेक्शन का आंकड़ा बढ़ेगा। फिल्म में Kartik Aryan, विद्या बालन माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी ने अहम भूमिका निभाई है। पहले दिन थिएटर में कार्तिक आर्यन रूह बाबा और विद्या बालन मंजूलिका के किरदार में लोगों को बेहद पसंद आए।
फिल्म सिंघम अगेन का कलेक्शन
अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग की है। फिल्म के पहले दिन की कमाई 43.50 करोड़ रूपए है। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर सिंघम अगेन की यह अच्छी शुरुआत है। यह कॉप यूनिवर्स फिल्म लोगों को बेहद पसंद आ रही है। फिल्म में Ajay Devgan के अलावा अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं।
बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी
दोनों ही फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन को देखकर यह कहा जा सकता है कि ‘सिंघम अगेन’ ने अच्छी शुरुआत की है। वहीं, फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ भी आंकड़ों में थोड़ा पीछे है, लेकिन आने वाले समय में यह बढ़ भी सकते हैं। फिलहाल, बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्म ने बाजी मार ली है। Box Office पर फिल्मों की दौड़ की शुरुआत ही हुई है। अभी कार्तिक आर्यन की फिल्म बड़े अंतर से सिंघम अगेन से पीछे है। आगे यह देखना दिलचस्प होगा कि वीकेंड के बाद यह फिल्में क्या कमाल दिखाती है।





