back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bhool Bhulaiyaa 3 Review: भूल भुलैया ने की शानदार ओपनिंग, फिल्म देखने से पहले जाने फैंस के रिएक्शन

आज सिनेमाघर में 'भूल भुलैया 3' रिलीज हो चुकी है। इसी के साथ फैंस का रिएक्शन भी सामने आ रहा है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग के साथ शानदार ओपनिंग भी की है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। अनीस बज़्मी की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ सिनेमाघर में आज रिलीज हुई है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म के गाने और ट्रेलर ने लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज बनाया था। वहीं, अब कार्तिक आर्यन की इस फिल्म में लोगों का दिल जीत लिया है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग से लेकर अब तक करोड़ों की कमाई कर ली है। फिल्म लोगों को इतनी पसंद आई है की यह सिशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन से पता चल रहा है। 

थिएटर में छा गए रूह बाबा और मंजुलिका


फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में कार्तिक आर्यन, माधुरी दीक्षित, विद्या बालन और तृप्ति डिमरी की मूवी ह्यूमर और हॉरर का मिक्सचर है। फिल्म में कार्तिक आर्यन के रूह बाबा के किरदार ने लोगों का खूब मनोरंजन किया है। वहीं, विद्या बालन का आईकॉनिक मंजुलिका किरदार भी बहुत पसंद आया। 

सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन 


फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ को लेकर फैंस अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘कार्तिक रूह बाबा के रूप में एक्सीलेंट हैं. विद्या बालन इम्प्रेसिव हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘कार्तिक विद्या माधुरी और तृप्ति सभी अपने प्लेस पर बेस्ट हैं।’ तीसरे यूज़र ने लिखा, ‘सस्पेंस और हॉरर बेहतरीन है। एंड ट्विस्ट नेक्स्ट लेवल का है।’ बता दें कि, लोगों के बीच फिल्म के ट्रेलर में जो एक्साइटमेंट पैदा की थी वह फिल्म देखने के बाद पूरी होती नजर आ रही है। 

ओपनिंग डे पर कितनी हो सकती है कमाई


फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ की कमाई की बात करें तो एडवांस बुकिंग में 17.12 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म का टोटल बजट 150 करोड़ है। ओपनिंग डे पर फिल्म अगर उम्मीद के मुताबिक 25 करोड़ से 30 करोड़ के बीच कलेक्शन कर करती है, तो इसे अच्छा बिजनेस माना जाएगा। आज रिलीज के बाद फिल्म की कमाई का आंकड़ा आने वाले वीकेंड तक और बढ़ेगा।

सिंघम अगेन से टकराई फिल्म


आज थिएटर में फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ और फिल्म ‘सिंघम अगेन’ आपस में टकराई है। हालांकि, दोनो ही फिल्मों को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म में कार्तिक आर्यन, माधुरी दीक्षित और विद्या बालन का किरदार लोगों को खूब भाया। अब फिल्म को इस वीकेंड अच्छा फायदा मिलेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस धमाका: शाहिद-विशाल की जोड़ी ने 14 दिन में कमाए 61 करोड़, दर्शक हुए दिवाने

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की चौथी सहयोगी फिल्म 'ओ रोमियो' ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ के पहले हफ्ते से ही...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...