back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सावरकर की तारीफ में रणदीप हुड्डा ने कही खास बात, फिल्म का ट्रेलर रिलीज का हुआ ऐलान

रणदीर हुड्डा की फिल्म का ट्रेलर कल लाॅन्च किया जाएगा। फिल्म में सावरकर के जीवन पर कई चीजों को दिखाया जाएगा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। अभिनेता की फिल्म ‘स्वतंत्र वीर सावरकर: ए सिनेमैटिक ट्रिब्यूट टू इंडियाज अनसंग हीरो’ फिल्म 22 मार्च को रिलीज होने वाली है। वहीं फिल्म को राष्ट्रीय शहीद दिवस पर रिलीज किया जाना है। वहीं फिल्म के ट्रेलर की रिलीज से भी पर्दा उठ चुका है।

रणदीप हुड्डा की फिल्म स्वतंत्र वीर सावरकर 22 मार्च को रिलीज होगी। वीर सावरकर ने भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई है। फिल्म में उनकी यात्रा की प्रस्तुति देखने को मिली है। जो उनके निजी जीवन को विस्तार से दिखाती है।

आज रणदीप हुड्डा की फिल्म से जुड़ी जानकारी मिली है । फिल्म का ट्रेलर कल लाॅन्च होना है। वहीं इस अवसर पर रणदीप ने पोस्टर भी लाॅन्च किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘अब तक अनसुना। हमारे साथ जुड़ें क्योंकि हम अखंड भारत के सबसे विवादास्पद क्रांतिकारी स्वतंत्र वीर सावरकर की अनकही कहानी का खुलासा करने वाले हैं। स्वतंत्र वीर सावरकर का ट्रेलर कल जारी होगा।’

‘स्वतंत्र वीर सावरकर: ए सिनेमैटिक ट्रिब्यूट टू इंडियाज अनसंग हीरो’ जी स्टूडियोज, आनंद पंडित, रणदीप हुड्डा, संदीप सिंह और योगेश राहर ने निर्मित की है। रणदीप हुड्डा, अंकिता लोखंडे और अमित सियाल अभिनीत की यह फिल्म 22 मार्च 2024 को दो भाषाओं-हिंदी और मराठी में रिलीज होगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

सिनेमा प्रेमियों के लिए खुशखबरी! जानें कब रिलीज होंगी ये मच-अवेटेड फिल्में

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।  शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और रिलीज के साथ ही दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा में...
spot_img

Latest Stories