back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ranveer Singh के घर जल्द गूंजेगी किलकारियां, मां बनने वाली हैं Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपने पहले बच्चे की जानकारी दी है। सितंबर 2024 में दीपिका की डिलीवरी होगी।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की पॉपुलर जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अब जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं, जिसकी जानकारी कपल ने इंस्टाग्राम के माध्यम से दी। इसके बाद, अब सेलेब्स से लेकर फैंस तक कपल को बधाई दे रहे हैं।

फीचर इमेज के जरिए दी जानकारी

कपल ने इंस्टाग्राम पर एक फीचर इमेज शेयर किया, इसमें चारों तरफ बच्चे के कपड़े और खिलौने बने हुए हैं और सेंटर में सितंबर 2024 लिखा हुआ है। इससे ये अंदाजा लगया जा रहा है कि एक्ट्रेस की डिलीवरी सितंबर 2024 में होने वाली है। वहीं फीचर इमेज में रणवीर और दीपिका का नाम भी लिखा हुआ है।

मैग्जीन ‘द वीक’ में दीपिका पादुकोण ने दी थी यह खबर

एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की खबर कई दिनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। वहीं मैग्जीन ‘द वीक’ को दिए एक इंटरव्यू में भी दीपिका ने अपनी प्रेग्नेंसी पर कन्फर्मेशन दी थी और अब उन्होंने सोशल पेज पर अनाउंसमेंट भी कर दिया है। आपको बता दें, कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने नवबंर 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। उन्होंने दो रीति-रिवाजों के साथ इटली के ‘लेक कोमो’ में शादी रचाई थी। शादी के 6 साल बाद कपल माता-पिता बनने वाले हैं।

रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में एक साथ नजर आएंगे

दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ 25 जनवरी को रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया। वहीं, अब एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में एक्ट्रेस लेडी सिंघम का किरदार निभाएंगी। यह फिल्म 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के अलावा अजय देवगन, अर्जुन कपूर, करीना कपूर खान, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिकाओं में हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

जब सितारों ने छोड़ दी फीस, जानिए उन हिट फिल्मों के बारे में

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। बॉलीवुड की कई फिल्मों ने न सिर्फ दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ी, बल्कि अपने लीड एक्टर्स के समर्पण की कहानी...
spot_img

Latest Stories

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...