दीपिका पादुकोण की इन चीज़ों पर है अनन्या पांडे की नजर

Anzar Hashmi

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे एक के बाद एक फिल्में करती हुई नजर आने वाली हैं। हाल ही में उन्हें फिल्म ‘खो गए हम’ में देखा गया था। इतना ही नहीं अनन्या अपने काम के साथ-साथ इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी लाइमलाइट का हिस्सा बनी हुई हैं।

Ananya Pandey | Social Media

अब तक वो कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। अनन्या पांडे ने खुलासा किया है कि वह दीपिका पादुकोण की तीन चीजें चुराना चाहती हैं।

Ananya Pandey | Social Media

अब अनन्या पांडे से हाल ही में पूछा गया कि आप दीपिका पादुकोण की क्या चीजें चुराना चाहती हैं, तो उन्होंने तीन चीजों के नाम बताए।

Ananya Pandey | Social Media

उन्होंने कहा उनकी बॉडी और उनकी प्लेटें, दीपिका के यहां बहुत अच्छी क्रॉकरी है और उनके घर का साउथ इंडियन खाना बहुत अच्छा होता है, तो एक उनकी बॉडी, दूसरा उनका खाना और तीसरा उनका घर।

Ananya Pandey | Social Media

बता दें कि अनन्या पांडे ने अपना खुद का नया घर लिया है। उन्होंने दीपिका से उनकी क्रॉकरी चुराने की बात के बाद ये भी बताया कि उन्हें क्रोकरी से बहुत लगाव है। वो प्लेट्स, चम्मच और बाउल से ऑब्सेस्ड हैं।

Ananya Pandey | Social Media

अनन्या ने कहा “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं फोटो खिचूंगी। लेकिन मुझे इनसे प्यार है और ये मेरा नया ऑब्सेशन है।” साथ ही अनन्या ने कहा, अक्षय कुमार की बहुत बड़ी फैन हैं। वो अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म 100 बार देख सकती हैं।

Ananya Pandey | Social Media

अनन्या पांडे ने साल 2019 में फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया था।

Ananya Pandey | Social Media

इसके बाद उन्होंने ‘पति पत्नी और वो’, ‘खाली पीली’, ‘गहराइयां’, ‘ड्रीम गर्ल 2’ और ‘खो गए हम कहां’ जैसी फिल्मों में काम किया है। अमेज़ॅन प्राइम की ‘कॉल मी बेब’ और विक्रमादित्य मोटवानी की ‘कंट्रोल’ में नजर आने वाली हैं।

Ananya Pandey | Social Media