back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अन्न सेवा से शुरू हुई Anant Ambani के प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत, अंबानी परिवार ने परोसा खाना

जामनगर में रिलायंस टाउनशिप के पास जोगवड गांव में मुकेश अंबानी,अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट सहित अंबानी परिवार ने लोगों को खाना परोसा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग की चर्चा काफी दिन से चल रही है। प्री-वेडिंग कार्ड के रिवील होने के बाद हर किसी की नजर सिर्फ अंबानी परिवार के फंक्शन पर टिकी है। वहीं, अब अन्न सेवा से इसकी शुरुआत भी हो चुकी है।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट सहित अंबानी परिवार ने खाना परोसा

उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत अन्न सेवा से शुरू हुई। जिसके लिए जामनगर में रिलायंस टाउनशिप के पास जोगवड गांव में मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट सहित अंबानी परिवार के अन्य सदस्यों ने गांव वालों को पारंपरिक गुजराती खाना भी परोसा। 51हजार लोगों को यह भोजन प्राप्त हुआ जो कि कई दिनों तक जारी रहेगा।

आशीर्वाद के उपलक्ष्य में रखा है अन्न सेवा का कार्यक्रम

आपको बता दें, कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री वेडिंग फंक्शन 1 मार्च से लेकर 3 मार्च तक चलेगा। इसी उपलक्ष्य में अंबानी परिवार ने स्थानीय लोगों का आशीर्वाद पाने के लिए यह कार्यक्रम रखा है। अंबानी परिवार की यह प्रथा पुरानी है और वह सदियों से चली आ रही है।

प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए जामनगर पहुंच रहे हैं फिल्मी सितारे

जामनगर एयरपोर्ट से सलमान खान की फोटोज वायरल हो रही हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है, कि सलमान खान प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए पहुंच चुके हैं। सलमान खान के अलावा जाह्नवी कपूर, सिंगर बी प्राक, हॉलीवुड सिंगर रिहाना सहित अन्य सेलेब्स भी जामनगर पहुंच गए हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

अंबानी परिवार धूमधाम से मना रहा है छोटी बहू राधिका का बर्थडे, बॉलीवुड सेलेब्स भी आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। राधिका ने अपना पहला जन्मदिन अपने ससुराल एंटीलिया में सेलिब्रेट किया है। अंबानी परिवार और मर्चेंट फैमिली के अलावा इस...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...