नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का दूसरा गाना ‘मस्त मलंग झूम’ अब रिलीज हो गया है। इस गाने में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आ रही हैं। गाने में एक्ट्रेस को देखकर हर कोई हैरान है।
बड़े मियां छोटे मियां’ का दूसरा गाना ‘मस्त मलंग झूम’ हुआ रिलीज
आगामी ‘बड़े मियां छोटे मियां‘ का दूसरा गाना ‘मस्त मलंग झूम’ अब रिलीज हो गया है। इस गाने को अरिजीत सिंह, विशाल मिश्रा और निखिता गांधी ने गाया है। इसे विशाल मिश्रा ने कंपोज किया है, जबकि इरशाद कामिल ने इसके बोल लिखे हैं। इस गाने को सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
पहली बार सोनाक्षी सिन्हा का लुक आया सामने
अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का लेटेस्ट ट्रैक रिलीज हो गया है। यह एक हाई-एनर्जी गाना है जिसमें आकर्षक बोल और अरिजीत सिंह की आवाज है। ‘मस्त मलंग झूम…’ गाने में अक्षय और टाइगर दोनों प्रभावशाली डांस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने की खास बात ये है कि ‘बड़े मियां छोटे मियां’ से पहली बार सोनाक्षी सिन्हा का लुक सामने आया है। यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया। इतना ही नहीं सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि ‘मस्त मलंग झूम…’ को फिल्म ‘आरआरआर’ के ‘नाटू नाटू’ से कॉपी किया गया हैं।
8 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी
पूजा एंटरटेनमेंट फिल्म्स की निर्मित इस फ़िल्म को अली अब्बास जफर ने निर्देशित किया है। फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के अलावा मानुषी छिल्लर, अलाया एफ, सोनाक्षी सिन्हा और रोनित रॉय अहम भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 8 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





