back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Vikrant Massey की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ का टीजर हुआ रिलीज

फिल्म '12वीं फेल' के बाद विक्रांत मैसी एकता कपूर की फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' में आएंगे नजर इंस्टाग्राम पर शेयर किया टीजर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क।अभिनेता विक्रांत मैसी की फिल्म ’12वीं फेल’ ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया था। इस फिल्म को दर्शकों से अप्रत्याशित प्रतिक्रिया मिली। वहीं अब एक्टर की अगली फिल्म की घोषणा हो गई है, जिसका नाम ‘द साबरमती रिपोर्ट’ है। इस फिल्म का निर्माण फिल्म निर्माता एकता कपूर के बैनर तले किया जा रहा है।

विक्रांत ने शेयर किया टीजर

विक्रांत मैसी ने फिल्म 12वीं फेल में आईपीएस मनोज कुमार शर्मा का किरदार बखूबी निभाया था। इस फिल्म के लिए विक्रांत को फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। अब विक्रांत प्रोड्यूसर एकता कपूर की फिल्म द साबरमती रिपोर्ट में न्यूज एंकर समर कुमार की भूमिका में नजर आएंगे, जिसकी एक झलक वीडियो में दिखाई गई है। विक्रांत ने टीजर शेयर करते हुए लिखा, ’22 साल पहले गोधरा रेलवे स्टेशन पर जलती हुई ट्रेन में 59 लोगों की जान चली गई थी। हम उन सभी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।’ साथ ही ‘द साबरमती रिपोर्ट’ का टीज़र भी शेयर कर रहा हूं, जो 3 मई, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।’ इस फिल्म में विक्रांत एक न्यूज चैनल के एंकर की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

3 मई 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी ‘द साबरमती रिपोर्ट’

टीजर में विक्रांत, गोधरा केस की खबर देते हुए इस घटना को हादसा या दुर्घटना मानने को तैयार नहीं हैं और इसी वजह से वह काफी परेशान नजर आ रहे हैं। यह फिल्म रंजन चंदेल ने निर्देशित की है। फिल्म, शोभा कपूर और एकता कपूर की निर्मित है, जिसमें विक्रांत मैसी के साथ एक्ट्रेस राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म 3 मई 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। दर्शकों को यह टीजर काफी पसंद आया है और वे इसके लिए काफी उत्साहित हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

प्रियदर्शन-अक्षय की जोड़ी 14 साल बाद लौट रही है, ‘भूत बांग्ला’ इस दिन होगी रिलीज

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। सुपरस्टार अक्षय कुमार और मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद फिर से बड़े पर्दे पर लौट रही है। प्रियदर्शन...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...