Vikrant Massey के घर आया नन्हा राजकुमार, नाम बताकर दिया फैंस को तोहफा

Anzar Hashmi

'12वीं फेल' एक्टर विक्रांत मैसी इस बार अपनी लाइफ का खास पल एंजॉय कर रहे हैं। 7 फरवरी को उन्होंने और उनकी पत्नी शीतल ठाकुर ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है।

Vikrant Massey | Social Media

वहीं अब एक्टर ने अपने बेटे की पहली झलक दुनिया को दिखा दिया है। साथ ही, उन्होंने नन्हे शहजादे का नाम भी रख दिया है।

Vikrant Massey | Social Media

'12वीं फेल' एक्टर ने इंस्टग्राम पर अपने बेटे की फोटो शेयर कर फैंस को खास तोहफा दिया है। फोटो में देखा जा सकता है कि शीतल अपने लाडले को गोद में लिए हैं और दोनों पैरेंट्स उनको निहार रहे हैं।

Vikrant Massey | Social Media

इसे शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा है कि ये किसी आशीर्वाद से कम नहीं है। हमने अपने बेटे का नाम वरदान रखा है। सोशल मीडिया पर एक्टर का ये पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है।

Vikrant Massey | Social Media

पोस्ट पर खूब कमेंट आ रहे हैं। हर कोई इस नन्ही जान पर जमकर प्यार लुटा रहा है। फोटो में बेटे का चेहरा उन्होंने छुपाया हुआ है। दोनों के चेहरे पर बेटे के आने की खुशी दिख रही है।

Vikrant Massey | Social Media

हाल ही में एक्टर 'अनफिल्टर्ड बाय समदीश' शो में दिखे थे। जहां उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से रिलेटेड बातों को शेयर किया था। उन्होंने बताया कि उन्होंने छोटे पर्दे को छोड़-बड़े पर्दे पर अपनी किस्मत आजमाया था।

Vikrant Massey | Social Media

उनके पास 35 लाख रुपये हर महीने का कॉन्ट्रैक्ट मौजूद था। लेकिन उन्होंने ये ऑफर ठुकराया। एक्टर ने कहा कि वे टीवी इंडस्ट्री में काम करके संतुष्ट नहीं थे। इस वजह से उन्होंने बॉलीवुड में आने का इरादा किया।

Vikrant Massey | Social Media

एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो विक्रांत बहुत जल्द एकता कपूर की राजनीतिक थ्रिलर फिल्म में दिखेंगे, जिसका नाम 'द साबरमती रिपोर्ट' है। यह फिल्म 3 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Vikrant Massey | Social Media