नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस, विजय देवरकोंडा को डेट कर रही हैं। आप उनकी शादी की खबरें भी वायरल हो रही हैं।
रश्मिका ने फैन पेज पर किया कॉमेंट
एक्ट्रेस अक्सर अपनी रिलेशनशिप को लेकर चुप रहती हैं। लेकिन एक फैन पेज पर कमेंट करते ही उनके फैंस को यह हिंट मिल चुका है। दरअसल सोशल मीडिया के एक फैन पेज पर एक पोस्ट शेयर की गई थी, जिसमें पूछा गया था कि रश्मिका का होने वाला हसबैंड कैसा होना चाहिए जिसमें कुछ क्वालिटीज भी लिखी थी। इतना ही बल्कि आगे लिखा था कि हसबैंड VD की तरह होना चाहिए। VD यानी विजय देवरकोंडा, जिस पर रश्मिका मंदाना ने भी कॉमेंट करके लिखा है, “हां सही बात है।”
रशमिका के पोस्ट पर फैंस का रिएक्शन
इस पोस्ट पर रश्मिका के कमेंट ने फैंस को हिंट दे दिया, कि वो विजय देवरकोंडा से शादी करेंगी। इसके बाद फैंस भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। और लिख रहे हैं कि लगता है एक्ट्रेस ने इनडायरेक्ट यह बता दिया है। हालांकि अभी तक इस खबर पर किसी ने कोई सफाई नहीं दी हैं। वहीं एक इंटरव्यू में विजय देवरकोंडा ने बताया था कि न तो इस साल सगाई करेंगे और न ही शादी। आपको बता दें, कि रश्मिका और विजय देवरकोंडा एक साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। और अब विजय देवरकोंडा फिल्म ‘फैमिली स्टार’ में मृणाल ठाकुर के साथ नजर आएंगे।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:




