back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sidhu Moosewala: सिद्धू मूसेवाला के फैंस के लिए खुशखबरी, सिंगर की मां प्रेग्नेंट, इस महीने गूंजेगी किलकारी

Sidhu Moosewala Mother Pregnant: दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 58 वर्षीय मां प्रेग्नेंट हैं। साल 2022 में सिद्धू की हत्या के बाद अब उनके घर में किलकारी गूंजने वाली है।

नई दिल्ली, रफ्तार। दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 58 वर्षीय मां प्रेग्नेंट हैं। साल 2022 में सिद्धू की हत्या के बाद अब उनके घर में किलकारी गूंजने वाली है। उनके पैरेंट्स जल्द नन्हे मेहमान का स्वागत करेंगे। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार मूसेवाला की मां चरण कौर IVF की मदद से प्रेग्नेंट हुईं हैं। वह मार्च में बच्चे को जन्म देंगी। वैसे, अब तक उनकी ओर से आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। परिवारिक सूत्रों के अनुसार सिद्धू मूसेवाला की मां की डिलीवरी जल्द होने वाली है।

इकलौती संतान थे सिद्धू

सिद्धू मूसेवाला माता-पिता के इकलौते बेटे थे। दोनों बेटे की मौत से गहरे सदमे में थे। अब तक परिवार अपने घर के चिराग की मौत के गम से बाहर नहीं निकल सका है। ऐसे में सिंगर के पेरेंट्स के फिर से मम्मी-पापा बनने की खबर ने हर किसी को चौंकाया है।

शुभदीप सिंह सिद्धू था असली नाम

सिद्धू मूसेवाला का जन्म 17 जून 1993 में हुआ था। सिंगर का असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू था। लोग उन्हें सिद्धू मूसेवाला नाम से जानते थे। उन्होंने बेहद कम उम्र में अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने कई हिट गाने गाए थे। सिद्धू को गैंगस्टर रैप सांग के लिए जाना जाता था।

29 मई 2022 को हुई थी हत्या

सिद्धू मूसेवाला को विवादित सिंगर के तौर पर भी जाना जाता था। उन पर खुलेआम गन कल्चर को बढ़ावा देने के आरोप लगे थे। फिर भी उन पर फैंस फिदा रहते थे, लेकिन 29 मई 2022 को सिद्धू मूसेवाला जिंदगी की जंग हार गए थे। कुछ अपराधियों ने उन्हें गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

पंजाब चुनाव से पहले नवजोत सिद्धू की पत्नी ने बनाई नई पार्टी, कांग्रेस से अलग होकर उठाया बड़ा कदम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵