back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

क्‍या सच में पंचायत एक्टर आसिफ खान को आया था हार्ट अटैक, अस्पताल से छुट्टी के बाद बताई सच्चाई…

पंचायत फेम के एक्‍टर आसिफ खान उर्फ दामाद जी को लेकर बीते दिन एक खबर आई थी कि एक्‍टर को हार्ट अटैक आने की वजह से उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । पंचायत फेम के एक्‍टर आसिफ खान उर्फ दामाद जी को लेकर बीते दिन एक खबर आई थी कि एक्‍टर को हार्ट अटैक आने की वजह से उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, अब आसिफ खान अस्पताल से डिसार्ज हो चुके हैं। अस्पताल से छुट्टी पाने के बाद आसिफ खान ने वो किस वजह से अस्पताल में भर्ती हुए थे।

आसिफ को नहीं आया था हार्ट अटैक

एक अंग्रेजी अखबार से बातचीम में एक्‍टर आसिफ खान ने बताया कि, “सबसे पहले तो मैं ये साफ करना चाहता हूं कि मुझे हार्ट अटैक नहीं आया था। वो गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स बीमारी थी। लक्षण दिल के दौरे जैसे लग रहे थे, इस लिए मैं अस्‍पताल में भर्ती हुआ था, लेकिन अब मैं पूरी तरह से फिट हूं।”

राजस्थान से मुंबई गाड़ी चलाकर आए थे आसिफ

ये घटना सारी घटना तब हुई जब एक्‍टर अपने घर राजस्थान से मुंबई तक गाड़ी चलाकर आए थे। उस शाम को, उन्हें सीने में दर्द हुआ और वो बेहोश हो हए थे। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान, भर्ती होते ही ये दावा किया गया था कि, उन्हें हार्ट अटैक आया था। हार्ट अटैक की खबरों से फैंस काफी परेशान थे। अब एक्टर ने साफ कर दिया है कि उन्हें हार्ट अटैक नहीं आया था।

डॉक्टर्स ने क्या दी सलाह

आसिफ खान के मेडिकल टेस्ट के बाद डॉक्टर्स ने उन्‍हें खास कर लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करने की सलाह दी है। विशेष कर उनकी डाइट में बदलाव करने को कहा है। उन्हें डॉक्टर्स ने दाल बाटी खाने बचने को कहा है। नॉनवेज खाने को कम करने को कहा है और ज्यादा वर्क आउट करने की सलाह दी है।

लाइफ एक गिफ्ट है और हम धन्य 

बता दें कि, अस्पताल में भर्ती होने के बाद आसिफ खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाला था। उन्होंने लिखा था, “पिछले 36 घंटों में ये देखकर (अस्पताल का कमरा) एहसास हुआ कि जीवन बहुत छोटा है, एक भी दिन को यूं ही न लें। आपके पास जो कुछ भी है और आप जो हैं, उसके लिए आभारी रहें। एक्‍टर ने लिखा कि, याद रखें कि आपके लिए कौन ज्यादा जरूरी है और हमेशा उनकी कद्र करें। लाइफ एक गिफ्ट है और हम धन्य हैं।”

Advertisementspot_img

Also Read:

आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म Do Deewane Seher Mein, सामने आया सोशल मीडिया का रिव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रोमांस और रियल इमोशंस के साथ रिलीज हुई दो दीवाने सहर में आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर स्टारर इस मॉर्डन...
spot_img

Latest Stories

PNG vs LPG: 1 किलो गैस में कितने दिन बनता है खाना? कौन है ज्यादा किफायती PNG या LPG? जानिए

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में ईरान के रास्ते...

Lockdown In India: देश में लगने जा रहा है लॉकडाउन? हरदीर पुरी के बयान से सामने आया सरकार का प्लान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में छिड़े युद्ध संकट...

Peddi Pehelwan की पहली झलक में दंगल करते दिखे Ram Charan, आज जन्मदिन पर रिलीज हुआ टीजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज एक्टर रामचरण (Ram Charan)...

IPL Records: IPL में रनों की बरसात! जानिए किन मैचों में बने अब तक के सबसे बड़े स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) को दुनिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵