back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Govinda के मैनेजर ने बताया तलाक की अफवाहों का सच, कृष्णा अभिषेक बोले- वो दोनों अलग…

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर खबरें तेज हो गई है। इसी बीच अब मैनेजर ने कुछ बातों का खुलासा किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। सोशल मीडिया से लेकर खबरों तक गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक की अफवाहें जोरों पर है। इसी बीच अब गोविंदा के मैनेजर की कई बातों से लोग हैरान हो रहे हैं। मैनेजर का ऐसा मानना है कि परिवार के कुछ सदस्यों की बातों की वजह से दोनों के रिश्ते में खटास आ गई है। लेकिन गोविंदा के भतीजे कृष्णा अभिषेक ने इस तरह की बातों को पूरी तरह से खारिज किया है। 

गोविंद को डाइवोर्स नोटिस

एक रिपोर्ट के मुताबिक सुनीता आहूजा ने कुछ समय पहले गोविंद को डाइवोर्स नोटिस भेजा था। इस मामले में गोविंदा के मैनेजर शशि सिंह ने कहा, ‘परिवार के कुछ सदस्यों द्वारा दिए गए कुछ बयानों के कारण जोड़े के बीच समस्याएँ हैं। इसमें और कुछ नहीं है और गोविंदा एक फिल्म शुरू करने की प्रक्रिया में हैं जिसके लिए कलाकार हमारे कार्यालय का दौरा कर रहे हैं। हम इसे सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।’ बता दें कि, कई बार सुनीता आहूजा का इंटरव्यू में अपने और गोविंदा के रिश्ते को लेकर बात कर चुकी हैं।

तलाक की अफवाहों पर गोविंदा का रिएक्शन

गोविंदा की बात करें तो उन्होंने भी एक इंटरव्यू के दौरान इस तरह की अफवाहों पर अपना रिएक्शन देने से इनकार किया। हालांकि, उन्होंने यह बताया कि वह अपनी प्रोफेशनल लाइफ में काफी बिजी हैं। वहीं, गोविंदा के भतीजे कृष्णा अभिषेक ने भी तलाक की अफवाहों पर कहा, ‘तलाक का सवाल ही नहीं उठाता है।’

मामा मामी की तलाक की अफवाहों पर बोलीं आरती सिंह 

आरती सिंह ने भी मामा मामी की तलाक की अफवाहों पर अपना रिएक्शन दिया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, ईमानदारी से कहूं तो अभी मैं मुंबई में हूं इसलिए मेरा संपर्क किसी से नहीं है। लेकिन मैं यह बात बताना चाहती हूं कि यह बिल्कुल झूठी खबर है। यह सिर्फ अफवाह है उनका रिश्ता बहुत मजबूत है, वह तलाक कैसे ले सकते हैं ? मुझे नहीं पता कि लोगों को यह अफवाहें कहां से मिलती हैं, लेकिन यह पूरी तरह से झूठ है।’

सुनीता आहूजा ने भी कही यह बात 

एक इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने बात करते हुए अलग-अलग रहने की बात कही थी। सुनीता ने कहा, ‘हमारे पास दो घर हैं- हमारा फ्लैट और उसके सामने एक बंगला। मैं अपने मंदिर और बच्चों के साथ फ्लैट में रहती हूँ, जबकि गोविंदा अक्सर बंगले में रहते हैं क्योंकि वे बैठकों से देर से लौटते हैं। उन्हें बात करना पसंद है और वे दस लोगों के साथ बैठकर घंटों बातें करते हैं, जबकि मेरा बेटा, बेटी और मैं एक साथ रहते हैं लेकिन बहुत कम बात करते हैं। मुझे लगता है कि बहुत ज्यादा बात करने से आपकी ऊर्जा खत्म हो जाती है।’

Advertisementspot_img

Also Read:

स्कूल फंक्शन में डांस और छोटी गाड़ी में घूमने पर Govinda ने दी सफाई, जानिए एक्टर ने क्या बताई असली वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता Govinda हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। इस वीडियो...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...