back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आलिया भट्ट की ‘जिगरा’ से राजकुमार राव की फिल्म ‘विकी और विद्या का वो वाला वीडियो’आगे, जानें कलेक्शन

कलेक्शन के मामले में फिल्म 'विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो' आलिया भट्ट की फिल्म 'जिगरा' को जबरदस्त टक्कर दे रही है। दोनों फिल्म के कलेक्शन में भी बड़ा अंतर नजर आ रहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ और आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’ सिनेमाघर में 11 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। रिलीज के दिन तृप्ति डिमरी और राजकुमार राव की फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया। वहीं, आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’ कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। आज दोनों फिल्मों को रिलीज हुए तीन दिन हो चुके हैं अब जानेंगे कि किसका कलेक्शन सबसे आगे चल रहा है।

विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो फिल्म का कलेक्शन 

राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.5 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। वहीं, फिल्म ने दूसरे दिन 6.9 करोड़ की कमाई की। वीकेंड के एक दिन पहले शनिवार को फिल्म में 30% का इजाफा हुआ। वहीं, रविवार के कलेक्शन में कुछ खास दम नहीं रहा इस दिन फिल्म ने 6.25 करोड़ का बिजनेस किया। आज तीसरे दिन फिल्म ने 18.65 करोड़ का कारोबार किया है।

राजकुमार राव और तृप्ति की फिल्म की कहानी 

राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की कॉमेडी फिल्म ‘विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो’ लोगों को बेहद पसंद आया है। इस फिल्म की कहानी 90 के दशक पर आधारित है। इस फिल्म को राज शांडिल्य ने डायरेक्ट किया है।

फिल्म जिगरा का कलेक्शन

वासन बाला की फिल्म ‘जिगरा’ की बात करें तो इस मूवी ने पहले दिन 4.55 करोड़ की कमाई की। फिल्म ने दूसरे दिन 6.55 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। वहीं, आज तीसरे दिन का कलेक्शन 5.15 करोड़ रहा है। इस तरह से फिल्म ने तीन दिनों में टोटल 16.25 करोड़ का कारोबार किया है।

क्या है जिगरा की कहानी 

फिल्म ‘जिगरा’ एक्शन थ्रिलर मूवी है इसमें भाई-बहन के प्यार को दिखाया गया है। जिगरा में आलिया भट्ट सत्या का किरदार निभा रही हैं और वेदांग रैना उनके भाई का रोल प्ले कर रहे हैं। आलिया भट्ट अपने भाई को विदेशी जेल से बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा देती है।

आगे बदल सकते हैं आंकड़े

आंकड़ों को देखकर पता चलता है कि लोगों को राजकुमार राव और तृतीय डिग्री की फिल्म बेहद पसंद आ रही है। हालांकि, आने वाले समय में दोनों ही फिल्मों के कलेक्शन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। एक ही दिन रिलीज हुई दोनों फिल्मों को लोग खूब प्यार दे रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵