back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो रिव्यू, राजकुमार राव से बोले फैंस- एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे

फिल्म 'विकी और विद्या का वो वाला वीडियो' आज रिलीज हो चुका है। फैंस को यह फिल्म बेहद पसंद आ रही है मूवी को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और तृप्ति डिग्री की फिल्म ‘विक्की और विद्या का वो वाला वीडियो’ आज सिनेमा घरों में रिलीज हो गया है। एक्टर ने एक बार फिर से ‘स्त्री 2’ की तरह लोगों का दिल जीत लिया है। बता दें कि, सोशल मीडिया पर फिल्म को काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि इस साल राजकुमार राव ने सचमुच बॉक्स ऑफिस पर राज किया है।

क्या है फिल्म की कहानी 


इस फिल्म में राजकुमार राव विक्की और तृप्ति डिमरी विद्या का किरदार निभा रही हैं। विद्या और विक्की अपनी सुहागरात का वीडियो बना लेते हैं, ताकि जब दोनों के बीच लड़ाई होगी तो वह इस वीडियो को देख लेंगे और सुलह हो जाएगा। लेकिन सोच से कुछ उल्टा होता है यह वीडियो कहीं खो जाता है। जैसे ही इस वीडियो की खोज शुरू होती है लाफ्टर और एंटरटेनमेंट लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देता है।

राजकुमार राव का ये किरदार


छोटे शहरों के लड़के का किरदार निभाने में राजकुमार राव की एक अच्छी पकड़ है। इस तरह के किरदार में लोग उन्हें बेहद पसंद करते हैं। यही वजह है कि इस फिल्म में भी एक्टर की खूब तारीफ हो रही है। फिल्म ‘स्त्री 2’ मूवी में भी राजकुमार राव ने एक आम लड़के का किरदार निभाया था यह फिल्म भी लोगों को बेहद पसंद आई और सुपरहिट रही। 

क्या हैं फैंस के रिव्यू


फिल्म में राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी के अलावा फैंस को सभी कलाकारों की एक्टिंग बेहद पसंद आई। एक यूजर ने लिखा, ‘एक ही दिल है राजकुमार राव कितनी बार जीतोगे।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘स्त्री 2 के बाद ये फिल्म जबरदस्त कॉमेडी से भरी है।’ तीसरे यूज़र ने लिखा, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखा बहुत अच्छी फिल्म है। अन्य यूजर्स भी शहनाज गिल के परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहे हैं।

फिल्म का डायरेक्शन और राइटिंग 


फिल्म की राइटिंग और डायरेक्शन राज शांडिल्य ने किया है। निर्माता ने फिल्म को शानदार तरीके से लिखा है जिसे देखने के बाद आप बेहद हंसते हैं। फिल्म का फर्स्ट हाफ बहुत एंटरटेनिंग है वही सेकंड हाफ भी काफी मजेदार है। 

फिल्म की स्टार कास्ट 


फिल्म में राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी के अलावा मल्लिका शेरावत और विजय राज के अलावा अर्चना पूरन सिंह, मुकेश तिवारी, राकेश बेदी, टीकू तलसानिया, अश्विनी केलकर, मस्त अली, अर्चना पटेल हैं। वहीं, फिल्म में शहनाज गिल, दलेर मेहंदी और पवन सिंह का कैमियों भी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

ओ रोमियो बॉक्स ऑफिस धमाका: शाहिद-विशाल की जोड़ी ने 14 दिन में कमाए 61 करोड़, दर्शक हुए दिवाने

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की चौथी सहयोगी फिल्म 'ओ रोमियो' ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ के पहले हफ्ते से ही...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद SRH ने लगाई छलांग, KKR नीचे खिसकी; जानिए अंक तालिका में कौन कहां?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के...

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵